{"_id":"5b822f1342c79246494d38ab","slug":"kangana-ranaut-donates10-lakh-rupees-to-cm-relief-fund-for-kerala-floods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कंगना रनौत ने दिल खोलकर किया दान, पिता भी कर चुके हैं मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कंगना रनौत ने दिल खोलकर किया दान, पिता भी कर चुके हैं मदद
Sun, 26 Aug 2018 10:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरल में आई त्रासदी से निपटने के लिए हर कोई मदद के लिए आगे आया है। चाहे आम हो या फिर खास हर कोई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलीफ फंड में अपनी क्षमता के मुताबिक दान कर रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भी करोड़ रुपए दान किए हैं और अब लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शुमार हो चुका है। खबरों की मानें तो कंगना ने ऑन लाइन के जरिए रिलीफ फंड में लाखों रुपए ट्रांसफर किए हैं।
2 of 5
manikarnika and mental hai kya
कंगना रनौत सोशल मीडिया से काफी दूर रहती हैं। कंगना इन दिनों 'मेंटल है क्या' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म 'मणिकर्णिका' का पोस्ट प्रोडक्शन काम भी जारी है। जानकारी के मुताबिक कंगना इन दिनों दिन-रात फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। जिसकी वजह से उन्होंने रिलीफ फंड में रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं।
3 of 5
kangana tattoo
खबरों की मानें तो कंगना के पिता ने भी रिलीफ फंड में कुछ रुपए दान किए हैं। कंगना को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो वह भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं और केरल बाढ़ सीएम रिलीफ फंड में 10 लाख रुपए दान किए हैं। फिल्म की शूटिंग में कंगना इन दिनों काफी व्यस्त है ऐसे में समय निकालकर खुद वहां जाना मुनासिब नहीं हुआ जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mn
इस बीच कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है जिसमें वह लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रही हैं। कंगना ने बयान में कहा है - 'आप लोगों से जितना भी हो सके केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। एक छोटा सा हिस्सा भी लोगों की काफी मदद कर सकता है। पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा है। उनका दर्द समझ सकती हूं। उम्मीद करती हूं कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
आपको बता दें, केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरा बॉलीवुड एक जुट हो गया है। कई स्टार्स ने मोटी रकम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान दी है। इन सेलिब्रिटीज में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, नीता अंबानी ,शाहरुख खान, सनी लियोनी और सुशांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।