बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक कंगना रणौत इन दिनों अपने वर्कफ्रंट से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। वर्ष 2016 की फिल्म 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस, 'फैशन', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'पंगा', 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कंगना अपनी हालिया रिलीज, 'टीकू वेड्स शेरू' के साथ निर्माता भी बन गई हैं, और अपकमिंग राजनीतिक ड्रामा, 'इमरजेंसी' के साथ वापस से निर्देशन में हाथ आजमाने को तैयार हैं। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकीं कंगना ने हाल ही में शिकायत की कि नकारात्मक मीडिया रिपोर्टों के कारण उनका गूगल पेज अन्य एक्ट्रेसेस की तुलना में अलग दिखता है।
Kangana Ranaut: नेगेटिव मीडिया रिपोर्ट पर छलका कंगना रणौत का दर्द, अन्य एक्ट्रेस से तुलना कर फिर कस दिया तंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 09 Aug 2023 07:43 PM IST
सार
कंगना रणौत ने नेगेटिव मीडिया रिपोर्ट पर एक बार फिर तंज कसा है। साथ ही अन्य एक्ट्रेस से तुलना कर बड़ी बात कहती नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन