फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: कंगना रणौत ने उठाया 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट से पर्दा, कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' से होगी टक्कर

Tue, 23 Jan 2024 11:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 23 Jan 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut film Emergency to release on 14 june 2024 movie will Clash with Kartik Aaryan Chandu Champion
इमरजेंसी - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'इमरजेंसी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठा चुका है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया। साथ ही आज, 23 जनवरी को फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा की। अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

kangana ranaut film Emergency to release on 14 june 2024 movie will Clash with Kartik Aaryan Chandu Champion
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'भारत के सबसे काले समय के पीछे की कहानी को उजागर करें। 14 जून 2024 को इमरजेंसी की घोषणा। सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिनेमाघरों में गरजने से इतिहास जीवंत हो उठता है। इमरजेंसी 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में।'

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


Rajinikanth: हर साल राम मंदिर जाएंगे रजनीकांत, रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर खुद को बताया भाग्यशाली

kangana ranaut film Emergency to release on 14 june 2024 movie will Clash with Kartik Aaryan Chandu Champion
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म अब 14 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर में कंगना इंदिरा गांधी के अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि, टकराव से बचने के लिए फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब नई रिलीज डेट कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' के साथ टकरा रही है। कंगना ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि फिल्म का निर्देशन भी किया है।
Fighter Advance Booking: बंपर ओपनिंग लेगी दीपिका-ऋतिक की फाइटर! एडवांस बुकिंग में दिल्ली से आगे महाराष्ट्र

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut film Emergency to release on 14 june 2024 movie will Clash with Kartik Aaryan Chandu Champion
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी। प्रशंसकों को इसकी जानकारी देते हुए कंगना ने लिखा था, 'प्रिय दोस्तों, मुझे एक महत्वपूर्ण घोषणा करनी है, इमरजेंसी फिल्म मेरे पूरे जीवन की सीख और कमाई का चरम है। इमरजेंसी मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक व्यक्ति के रूप में मेरी योग्यता और चरित्र की परीक्षा है। हमारे टीजर और अन्य इकाइयों को सभी से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हम सभी को प्रोत्साहित किया। मेरा दिल खुशी से भरा है और मैं जहां भी जाती हूं, लोग मुझसे इमरजेंसी की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं।'
Namrata Sheth Interview: रवीना टंडन से भिड़ने आ रही ये कातिल हसीना, नम्रता शेठ का वरुण सूद से ‘ईलू’ कनेक्शन

विज्ञापन
kangana ranaut film Emergency to release on 14 june 2024 movie will Clash with Kartik Aaryan Chandu Champion
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने फिल्म के टीजर को मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया था। उन्होंने यह भी साझा किया कि टीम ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा था, 'हमने इमरजेंसी रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 घोषित की है, लेकिन मेरी बैक-टू-बैक रिलीजिंग फिल्मों के कैलेंडर में सभी बदलावों और 2024 की आखिरी तिमाही के ओवर-पैक होने के कारण हमने इमरजेंसी को अगले साल 2024 में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी, कृपया हमारे साथ बने रहें, फिल्म के लिए आपकी प्रत्याशा, जिज्ञासा और उत्साह बहुत मायने रखता है।' वहीं अब उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
The White Lotus 3: एमी विजेता शो से जुड़ीं दीपिका पादुकोण? हॉलीवुड में एक दफा फिर दिखाएंगी कमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed