{"_id":"5c4555cabdec22738442a17f","slug":"kangana-ranaut-film-manikarnika-producer-kamal-jain-wrote-emotional-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लकवे के अटैक से जूझ रहे 'मणिकर्णिका' के प्रोड्यूसर, इमोशनल पोस्ट कर कहा- 'सक्सेस पार्टी साथ करेंगे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लकवे के अटैक से जूझ रहे 'मणिकर्णिका' के प्रोड्यूसर, इमोशनल पोस्ट कर कहा- 'सक्सेस पार्टी साथ करेंगे'
Mon, 21 Jan 2019 10:47 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
kamal jain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं । ये फिल्म इसी शुक्रवार यानी 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है । फिल्म को कमल जैन ने प्रोड्यूस किया है और कुछ दिनों पहले उन्हें पैरालिटिक स्ट्रोक आया ।
Kangana Ranaut with Kamal Jain
- फोटो : Amar Ujala
इसके चलते कमल जैन अस्पताल में भर्ती हैं । बीमार होने के बावजूद कमल जैन ने 'मणिकर्णिका' की पूरी टीम के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा । उन्होंने कहा कि वो जल्द ठीक होकर वापस लौटेंगे और साथ में सक्सेस पार्टी करेंगे ।
kamal jain
कमल जैन ने ये पोस्ट अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है । वो लिखते हैं, 'डियर फ्रेंड्स, निश्चित रूप से यह अस्पताल में रहने का ठीक समय नहीं है। उम्मीद है कि मैं बहुत जल्द ही ठीक हो जाऊंगा और हमारी टीम की मेहनत और सफलता का आनंद लूंगा। सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं।'
Dear friends, this certainly is not the best time to be in hospital. Hope to get well soon and enjoy the success of our collective dream & hardwork. My best wishes to all pic.twitter.com/VnYLYxXlJc
— Kamal Jain (@KamalJain_TheKJ) January 19, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल जैन और कंगना रनौत
- फोटो : social media
कमल जैन आगे लिखते हैं, 'फिल्म के फाइनल प्रमोश में मैं मणिकर्णिका की टीम, कंगना रनौत, प्रसून जोशी, विजेंद्र, शंकर एहसान लॉय और अंकिता लोखंडे सहित अन्य लोगों को मिस कर रहा हूं। पुनीत सर का विशेष रूप से धन्यवाद, उनके आशीर्वाद के बिना कुछ भी नहीं होता, हम यहां तक नहीं पहुंचते।'
विज्ञापन
kangana ranaut
- फोटो : instagram
फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। रानी लक्ष्मीबाई ने भारत की आजादी और अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के विद्रोह का बिगुल फूंका था। फिल्म में कंगना रनौत लक्ष्मी बाई के रोल में नजर आ रही हैं । इस फिल्म की टक्कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म के साथ होगी ।