{"_id":"5d17037f8ebc3e3c8304bf31","slug":"kangana-ranaut-film-title-mental-hai-kya-changed-to-judgementall-hai-kya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' का नाम बदला, सेंसर बोर्ड की इस आपत्ति के बाद लेना पड़ा बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' का नाम बदला, सेंसर बोर्ड की इस आपत्ति के बाद लेना पड़ा बड़ा फैसला
कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का नाम बदल गया है। इस बात की जानकारी बालाजी टेलीफिल्म्स के आधिकारिक बयान में दी गई है। अब इस फिल्म का नाम 'जजमेंटल है क्या' हो गया है। इस फिल्म के नाम पर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात मेकर्स को कही थी। सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म का नाम मानसिक रूप से बीमार लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।
2 of 5
mental hai kya
- फोटो : file photo
बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रवक्ता के अनुसार- 'मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मामलों की संवेदनशीलता हमें पता है। हमारी भावनाएं किसी को भी आहत पहुंचाने की नहीं हैं। इसलिए मेकर्स ने फिल्म का नाम मेंटल है क्या से जजमेंटल है क्या कर दिया है। कंगना और राजकुमार राव ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। दर्शकों को और ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते, जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
3 of 5
Mental hai kya
- फोटो : file photo
सीबीएफसी ने मामूली बदलाव के बाद U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस पर मेकर्स ने खुशी जाहिर की। अब यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। दरअसल, यह फिल्म अपने नाम के चलते कई विवादों में फंसी। फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने सेंसर बोर्ड में फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म का टाइटल अपमानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mental hai kya
- फोटो : file photo
सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी को कहा था कि फिल्म मेंटल हेल्थ केयर अधिनियम 2017 के कई वर्गों का उल्लंघन करती है। उनका कहना था कि यह दिमागी रूप से बीमार लोगों के लिए खराब भाषा इस्तेमाल करने जैसा है। दिमागी बीमार लोगों के लिए पागल है क्या और मेंटल है क्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana and Rajkumar
- फोटो : file photo
आपको बता दें, कुछ दिनों पहले यह भी खबरें सामने आईं थीं कि फिल्म के नाम को 'मेंटल है क्या' से बदलकर 'सेंटिमेंटल है क्या' किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं थी। फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय रह गया है लेकिन फिल्म का ट्रेलर अब तक लॉन्च नहीं हुआ है। फिल्म के कुछ मोशन पोस्टर सामने आ चुके हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।