बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वो फिर से एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक बार फिर ट्वीटर के सीईओ से पंगा ले लिया है और खुलेआम उनके खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है।
ट्विटर के सीईओ पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- 'चाचा जैक मुझसे डरते हैं क्योंकि मैं उन्हें बेनकाब कर रही हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फैंस ने एक कर ट्वीट पूछा कि क्या कंगना को ट्विटर पर बैन कर दिया गया है? इसके जवाब में अभिनेत्री ने उसके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा ‘मैं ट्विटर पर बैन कर दी गई क्योंकि चाचा जैक और उनकी टीम मुझसे डर गई है, वो मुझे सस्पेंड नहीं कर सकते लेकिन मुझे हर रोज उन्हें खुलेआम बेनकाब भी करने नहीं दे सकते, मैं यहां फॉलोअर्स पाने नहीं आई हूं ना ही खुद को प्रमोट करने मैं यहां राष्ट्र के लिए हूं और यही इन्हें खटकता है’।
I am shadow banned cos chacha @jack and his promoters of free speech @Twitter team is scared of me, they can’t suspend me but they can’t even let me keep exposing them every day, I am not here to catch followers or promote myself I am here for the nation and that hurts them 🙂 https://t.co/nNmY2uBDtn
बता दें कि ट्विटर पर कंगना की तस्वीर खोजने पर नहीं मिलेगी। उनकी तस्वीर को वही लोग देख पाएंगे जो उनको फॉलो करते हैं। ये प्रतिबंध ट्विटर द्वारा लगाया गया है। ये तब लगाया जाता है जब किसी यूजर पर समुदाय को भड़काने वाला ट्वीट करने का आरोप लगता है। इसके लिए ट्विटर ने दिशा निर्देश भी जारी कर रखे हैं। इसी को लेकर अभिनेत्री ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी पर निशाना साधा।
कंगना के साथ ऐसा तब हुआ जब किसान आंदोलन को लेकर उनकी तरफ से कई ट्वीट किए गए। यहां तक कि एक ट्वीट में उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों को आतंकवादी तक कह डाला था। कंगना लगातार किसानों के विरोध और केंद्र सरकार के पक्ष में ट्वीट कर रही थीं। इसको लेकर कई लोगों से उनका विवाद भी हुआ।
इस दौरान कंगना ने काफी तीखे शब्दों वाले ट्वीट के साथ लोगों पर वार किया। बात तब और ज्यादा गंभीर हो गई जब विदेशी हस्तियों के भी ट्वीट सामने आने लगे और कंगना उन्हें भी लपेटने की कोशिश करने लगीं। उन्हें लगातार हमलावर देखकर ट्विटर ने यह कदम उठाया।