फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'बिग बी के बाद अगर मैं नहीं तो कौन? खान या कपूर?', फिर अपने बयान से विवादों में फंसीं कंगना

Tue, 07 May 2024 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 May 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut has doubled down on her statement likening herself to Amitabh Bachchan says If not me who
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत अपने प्रचार अभियान से चर्चा में हैं। एक भाषण के दौरान उनकी हालिया टिप्पणियों ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रभाव और स्थिति की तुलना मेगास्टार अमिताभ बच्चन से करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई चर्चाओं को जन्म दिया है। अब कंगना ने अपने बयान को दोहराते हुए अन्य बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Kangana Ranaut has doubled down on her statement likening herself to Amitabh Bachchan says If not me who
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

खुद की तुलना बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन से करने को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने और ट्रोलिंग का शिकार बनने के एक दिन बाद, अभिनेत्री कंगना रणौत ने खुद के बारे में बात हुए अन्य हस्तियों पर भी निशाना साधा है।

Kangana Ranaut has doubled down on her statement likening herself to Amitabh Bachchan says If not me who
द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कंगना रणौत। - फोटो : संवाद

हाल ही में एक अभियान रैली के दौरान, हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना ने दावा किया कि वह एकमात्र फिल्मी हस्ती हैं, जिन्हें बच्चन जितना प्यार और सम्मान मिला है। कंगना ने कहा, “सारा देश हैरान है, कि वो कंगना, चाहे राजस्थान चली जाऊं, चाहे मैं पश्चिम बंगाल चली जाऊं, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊं, चाहे मैं मणिपुर चली जाऊं, ऐसा लगता है कि मानो इतना प्यार और इतना सम्मान... मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में इतना सम्मान मिलता है तो वो मुझे मिलता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut has doubled down on her statement likening herself to Amitabh Bachchan says If not me who
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बयान को मिले आलोचना के बाद, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिर से बॉलीवुड के अन्य लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, "मैंने भारत और इसके विभिन्न राज्यों के बारे में बताया, जहां मुझे एक कलाकार के रूप में मेरी कला के साथ-साथ एक राष्ट्रवादी के रूप में मेरी ईमानदारी के लिए जबर्दस्त प्यार मिलता है। न केवल मेरे अभिनय को बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए मेरे काम को सराहना मिलती है।"

विज्ञापन
Kangana Ranaut has doubled down on her statement likening herself to Amitabh Bachchan says If not me who
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने रैली भाषण को लेकर अभिनेत्री ने कहा, ''जिन्हें आपत्ति है, उनसे मेरा एक सवाल है कि बिग बी के बाद भारत में हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान किसे मिलता है? खान्स? कपूर्स? किसे??? क्या मैं भी जान सकती हूं? अपने आप को सुधारो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed