फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan Birthday: कंगना को बांहों में लिए ऋतिक की इस तस्वीर ने मचाया था हंगामा, एक्ट्रेस ने भेजे थे ऐसे ईमेल!

Mon, 10 Jan 2022 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 10 Jan 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Hrithik Roshan Email Controversy love affair private photo
kangana with hrithik - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हैंडसम हैंक ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। आज 48 साल के हो गए हैं। ऋतिक ने साल 2000 की हिट फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद ही ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से शादी कर ली। हालांकि साल  2014 में दोनों का तलाक भी हो गया। पहले कहा गया था कि दोनों के तलाक की वजह ऋतिक का कंगना से अफेयर था लेकिन बाद में ये महज अफवाह साबित हुई। ऋतिक और कंगना ने साथ में ‘काइट्स’ और ‘कृष 3’ में काम किया था।

Kangana Ranaut Hrithik Roshan Email Controversy love affair private photo
kangana with hrithik - फोटो : सोशल मीडिया

निजी तस्वीर हुई थी लीक
इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आई थीं। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ऋतिक ने यह भरोसा दिया था कि वह अपनी वाइफ सुजैन से अलग होने के बाद उनसे शादी कर लेंगे। लेकिन ऋतिक ने कहा था कि उनका कंगना के साथ कोई रिश्ता नहीं है। वे कंगना ने अकेले में कभी नहीं मिले। इसके बाद कंगना और ऋतिक की निजी तस्वीरें भी लीक हो गईं थीं। तस्वीर में ऋतिक कंगना को अपने बाहों में लिए हुए दिखाई दे रहे थे।

Kangana Ranaut Hrithik Roshan Email Controversy love affair private photo
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन - फोटो : PTI

मामले की जांच आज भी जारी
ऋतिक रोशन को 2013 से 2014 के बीच 100 ईमेल मिले थे। कहा गया था कि ये ईमेल कंगना रणौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। ऋतिक और कंगना के बीच का विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को ‘सिली एक्स’ कह कर पुकारा। इसके बाद ऋतिक रोशन ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। अब इसकी जांच क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Hrithik Roshan Email Controversy love affair private photo
Hrithik Roshan Kangana Ranaut - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या था उन ईमेल्स में
कथित तौर पर कंगना की तरफ से भेजे गए उन मेल्स में लिखा था-  'मैं रोजाना सुबह ऐसे ईमेल भेजने से बोर हो गई हूं। पिछले कुछ महीनों में हमारा रिलेशन तबाह हो चुका है। लेकिन जब हम दोनों रिलेशनशिप में आएंगे तो चीजें बदलने लग जाएगी। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि तुम इस रिलेशनशिप में कंफर्टेबल रहो। जब हम डेट करेंगे तो तुम्हें मेल पढ़ना छोड़ दोगे। मैं हमारे रिलेशनशिप में पारदर्शिता चाहती हूं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Hrithik Roshan Email Controversy love affair private photo
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन ने सक्सेसफुल बॉलीवुड डेब्यू के तुरंत बाद ही संजय खान की बेटी से शादी कर ली थी। साल 2000 में ऋतिक की कहो ना प्यार है रिलीज हुई फिल्म जबरदस्त हिट रही। दोनों हंसी खुशी अपना जीवन बिता रहे थे लेकिन तभी ऋतिक का नाम कंगना ने जोड़ा गया, दोनों की एक साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इसके बाद सुजैन खान ने अपनी राहें अलग कर लीं। ये कपल 2014 में एक दूसरे से अलग हो गया। तलाक के बाद ऋतिक ने सुजैन को 380 करोड़ दिए थे। हालांकि अब भी दोनों साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed