फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने उर्मिला मातोंडकर को बताया 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार', कहा- 'उन्हें एक्टिंग के लिए कोई नहीं जानता'

Thu, 17 Sep 2020 03:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Sep 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut in an interview called Urmila Matondkar soft porn star
कंगना रणौत, उर्मिला मातोंडकर - फोटो : File Photo

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा ड्रग्स विवाद इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को संसद में बिना किसी का नाम लिए अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन और कंगना रणौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया को फिल्म जगत से जुड़े लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। कुछ इसी तरह का समर्थन जब उर्मिला मातोंडकर ने किया तो कंगना और उनके बीच कहासुनी हो गई।

Kangana Ranaut in an interview called Urmila Matondkar soft porn star
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

बात तब आगे बढ़ गई जब कंगना ने एक इंटरव्यू में उर्मिला को सॉफ्ट पार्न अभिनेत्री कह दिया। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर दो तरह की राय देखने को मिल रही है। किसी ने कंगना ने इस तरह के बयान का समर्थन किया है तो कोई उन्हें गरिमा में रहकर बात करना सिखा रहा है।

Kangana Ranaut in an interview called Urmila Matondkar soft porn star
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना ने कहा, 'मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं जानी जाती हैं।'' दरअसल उर्मिला ने जया बच्चन का सपोर्ट करते हुए कंगना के लिए कहा था कि इस तरह राजनीतिक मामलों में पड़कर कंगना बीजेपी का टिकट चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut in an interview called Urmila Matondkar soft porn star
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

बता दें उर्मिला मातोंडकर ने अपने एक इंटरव्यू में हिमाचल को ड्रग्स का गढ़ बताया था। उर्मिला ने कंगना से कहा था- 'पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें पता है कि जहां से वो आती हैं, यानी हिमाचल प्रदेश खुद ड्रग्स का एक गढ़ है। कंगना को सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरूआत करनी चाहिए।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut in an interview called Urmila Matondkar soft porn star
हेमा मालिनी, जया बच्चन - फोटो : Twitter/PTI

बता दें अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी इस मामले में जया बच्चन का समर्थन करते हुए कहा, 'बॉलीवुड का सम्मान हमेशा ऊंचा रहेगा और कोई भी ड्रग्स या परिवारवाद का आरोप लगाकर नीचे नहीं गिरा सकता। मुझे नाम, सम्मान, प्रसिद्धि सभी इसी इंडस्ट्री से मिला है। ऐसे आरोप लगना वास्तव में दुखद है। मैं बताना चाहती हूं कि बॉलीवुड एक खूबसूरत जगह, एक रचनात्मक दुनिया, एक कला और संस्कृति उद्योग है। हमारी इंडस्ट्री में ऐसा होता होगा, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं की पूरी इंडस्ट्री ही खराब है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed