सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कंगना रणौत: ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम ने किया अभिनेत्री का पोस्ट डिलीट, बोलीं - 'यहां तो हफ्ते भर भी टिकना मुश्किल'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 09 May 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Instagram Post Deleted In which She Shares Covid Positive news
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बेबाक बोल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना रणौत इस वक्त अपने ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन और एफआईआर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कंगना का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी थी। अब इंस्टाग्राम ने भी उनका यह पोस्ट डिलीट कर दिया है जिसके बाद कंगना ने एक बार फिर अपनी भड़ास निकाली है।



 
Trending Videos
Kangana Ranaut Instagram Post Deleted In which She Shares Covid Positive news
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उनका एक पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि कंगना ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि आप लोग इससे डरें नहीं, यह एक मामूली सा फ्लू है। बस इसी विवादित बयान के बाद इंस्टाग्राम ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Instagram Post Deleted In which She Shares Covid Positive news
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन पंगा गर्ल चुप रहने वालों में से नहीं हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम के इस कदम के बाद एक स्टोरी के जरिये भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा, 'इंस्टाग्राम ने मेरा एक पोस्ट डिलीट कर दिया है जिसमें मैंने कोविड को खत्म करने की धमकी दी थी। लगता है किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मतलब आतंकवादियों और कम्युनिस्टों से सहानुभूति रखने वाला तो सुना था ट्विटर पर लेकिन कोविड फैन क्लब। वाह... कमाल है। इंस्टाग्राम पर दो दिन हुए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि यहां तो हफ्ते भर भी टिकना मुश्किल है।'

Kangana Ranaut Instagram Post Deleted In which She Shares Covid Positive news
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें कि कंगना ने बीते शनिवार को अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी थी। जिसके बाद ही यह विवाद हो गया है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, मुझे नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है, लेकिन अब मुझे पता है कि मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। आप लोग भी इससे न डरें। आप जितना डरेंगे ये आपको उतना ही डराएगा। आइए इस कोविड -19 को नष्ट करते हैं। यह एक साधारण सा फ्लू है जो बहुत अधिक दबाया गया था और अब यह कुछ लोगों पर है। हर हर महादेव।’ 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Instagram Post Deleted In which She Shares Covid Positive news
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कंगना के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई थी और उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया था। जिसके बाद भी कंगना चुप नहीं रही थीं और ममता को राक्षसी बता दिया था और कहा था कि दीदी तेरा अंत आ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed