फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठीक 62 दिन बाद टीम कंगना के बड़े खुलासे, झूठे साबित हुए ऋतिक के सारे दावे

Sat, 09 Dec 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sat, 09 Dec 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Lawyer Rebuttles With A video Rejecting Hrithik Roshan Claims Made During Interview
kangana ranaut

पूरे 62 दिनों के इंतजार के बाद 'रिवॉल्वर रानी' कंगना रनौत की टीम ने ऋतिक रौशन पर दोबारा हमला बोला है। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के दिये एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में ऋतिक रौशन ने कंगना रनौत संग विवादित रिश्ते पर अपनी सफाई पेश की। इस दौरान उन्होंने जितने भी दावे किये, उसे गलत साबित करते हुए कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

Kangana Ranaut Lawyer Rebuttles With A video Rejecting Hrithik Roshan Claims Made During Interview
Rizwan Siddiquee

वीडियो शेयरिंग वेबसाइट 'डेली मोशन' पर पोस्ट किये गए एक क्लिप में कंगना के वकील ने ऋतिक के तमाम दावों को झूठा करार देते हुए अपना पक्ष रखा है-

ऋतिक: जनवरी 2011 में निजी पार्टी में कंगना को इसलिए न्योता दिया क्योंकि वह उनके फिल्म में काम कर रही थीं।
वकील: जिस वक्त वह पार्टी आयोजित की गई उस दौरान ऋतिक-कंगना कोई फिल्म साथ नहीं कर रहे थे।

ऋतिक: मैं झगड़ों से दूर रहता हूं, मैंने अपनी जिंदगी में किसी पुरुष या महिला से कभी भी कोई भी फाइट नहीं की।
वकील ने इस दावे को झूठा साबित करते हुए कुछ मीडिया क्लिप्स पेश किये हैं जिनमें ऋतिक लोंगों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

Kangana Ranaut Lawyer Rebuttles With A video Rejecting Hrithik Roshan Claims Made During Interview
करण और कंगना

ऋतिक: अक्टूबर 2012 में हमने फिल्म 'कृष-3' की शूटिंग जॉर्डन में खत्म की। इसकी रैप पार्टी के बाद जब मैं अपने कमरे में गया तो कंगना बेसुध हालत में मेरा दरवाजा जोर जोर से खटखटा रही थीं। मैंने इसके बारे में कंगना की बहन रंगोली से बात की जिसके बाद रंगोली ने मुझसे माफी मांगी। इसके बाद हमने सालभर तक मुलाकात नहीं की

वकील: अगर ऋतक ने मेरी क्लाइंट कंगना से अक्टूबर 2012 के बाद सालभर तक कोई मुलाकात नहीं की, तो मार्च 2013 में वह कंगना की बर्थ डे पार्टी में क्या कर रहे थे? इसके बाद जब राकेश रौशन की बर्थ डे पार्टी रखी गई तो वहां कंगना कैसे नजर आईं?

46 मिनट के इस वीडियो में कंगना के वकील रिजवान ने आरोप लगाए हैं कि ऋतिक लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने भले ही अपना पासपोर्ट दिखाया हो, लेकिन वह जनवरी 2015 का था। कंगना के वकील ने सवाल किया है कि ऋतिक ने पासपोर्ट के उन पन्नों को क्यों नहीं पेश किया जिसमें उनकी दिसंबर 2013 या जनवरी 2014 की यात्राओं का जिक्र है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Lawyer Rebuttles With A video Rejecting Hrithik Roshan Claims Made During Interview
Kangana Ranaut
बता दें कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच हुआ विवाद लंबे वक्त से ठंडा पड़ा था। हालिया इंटरव्यू में कंगना ने इस विवाद को हवा देते हुए ऋतिक पर कई हमले किये और उनसे माफी तक मांग डाली।  कंगना और ऋतिक के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऋतिक को कंगना ने फिल्‍म प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्‍यू में 'सिली एक्‍स' कह दिया था। 
इसके बाद दोनों के बीच लीगल नोटिस जारी कर विवाद शुरू हो गया था। इस बीच दोनों के निजी ईमेल लीक होने से लेकर पुलिस केस तक ने मामला उलझाया। विवाद बढ़ता देख चार साल बाद ऋतिक ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर लंबा पोस्ट लिखा और एक चैनल को इंटरव्यू देकर अपना पक्ष रखा।


पढ़ें: ऋतिक की पुलिस कंप्लेन की फाइल लीक, दिल खोलकर लिखी कंगना की करतूतें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed