फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट से शादी के लिए 'सुल्तान' को भूली अनुष्का, गेस्ट लिस्ट में सिर्फ ये 10 नाम

Sat, 09 Dec 2017 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
anushka and virat, here is list of guest who are invited in marriage

विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चाएं चरम पर हैं। हर तरफ इस बात की चर्चा है कि दोनों इस महीने ही शादी कर सकते हैं। ऐसी संभावनाएं भी नजर आ रही हैं। अनुष्का अपने परिवारवालों के साथ इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं। 

anushka and virat, here is list of guest who are invited in marriage
- फोटो : indian express

वहीं सूत्रों की मानें तो विराट कोहली ने शादी में ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया है। इस शादी को अटेंड करने के लिए केवल विराट के खास दोस्त और परिवार के लोग ही उपस्थित होंगे। जिसमें विराट ने सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को आमंत्रण दिया है। 

anushka and virat, here is list of guest who are invited in marriage
अनुष्का विराट - फोटो : Self

दरअसल, 10 दिसंबर से भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज शुरू हो रही है। ज्यादातर खिलाड़ी इसमें व्यस्त रहेंगे। ऐसे में टीम में से किसी खिलाड़ी का शादी में आना मुश्किल लग रहा है। इसलिए विराट का कम लोगों को इनवाइट करना समझ आता है। बता दें कि विराट ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भी शादी में इनवाइट किया है।
पढ़ें: अनुष्का के फिल्मी और विराट के क्रिकेट करियर के बीच गजब का संयोग, आप चौंक जाएंगे जानकर

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka and virat, here is list of guest who are invited in marriage
अनुष्का शर्मा - फोटो : SELF

अनुष्का की बात करें तो उन्होंने भी शादी में बॉलीवुड से ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया। खबरों की मानें तो अनुष्का ने शाहरुख खान, आमिर खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, रणवीर कपूर, कटरीना कैफ और मनीष शर्मा को बुलाया है, लेकिन खासबात ये है कि अनुष्का ने सलमान खान को अपनी शादी के लिए आमंत्रित क्यों नहीं किया। 

विज्ञापन
anushka and virat, here is list of guest who are invited in marriage
विराट अनुष्का - फोटो : self

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी की खबर कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन इस बार अटकलें काफी तेज हैं। दोनों अपने-अपने काम से छुट्टी लेकर परिवार के साथ इटली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का शर्मा पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
पढ़ें: विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ 2 लोगों को खास न्यौता, आखिर कौन हैं वो?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed