फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: वो अभिनेत्री जिसने एक्टिंग के लिए 16 की उम्र में छोड़ा घर, कई अवॉर्ड्स के अलावा विवादों से भी बटोरीं सुर्खियां

Sat, 12 Sep 2020 08:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Sep 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Lesser Known Facts About Padma Shri Actress And Bollywood Queen
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana

कंगना रणौत की जुबान की धार से फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े अभिनेता और निर्देशक घायल हो चुके हैं। इन दिनों उनकी टक्कर महाराष्ट्र सरकार से है। शिवसेना से बढ़ते तनाव के बीच कंगना को केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा Y-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई। ये वही कंगना हैं जिन्हें हम उनकी फिल्मों के लिहाज से कभी 'रानी' कभी 'तनु' कभी 'सिमरन' पुकारते हैं। कंगना अपने बेबाक बयानों की वजह से मशहूर हैं, वह कभी ऋतिक रोशन से अफेयर पर खुलकर बोलती हैं तो कभी अध्ययन सुमन के साथ अतीत में बिताए हुए पल याद करती हैं।

Kangana Ranaut Lesser Known Facts About Padma Shri Actress And Bollywood Queen
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana

हिमाचल के मंडी जिले में 23 मार्च 1987 को जन्मीं कंगना के घरवाले नहीं चाहते थे कि उनके घर एक और लड़की हो। इसकी वजह थी कि इस घर में पहले से एक लड़की थी। परिवार चाहता था कि अब घर में लड़के का जन्म हो। अपने परिवार पर बात करते हुए कंगना कहती हैं कि उनके जन्म के बाद उनके घर में मातम जैसा माहौल था। कंगना बचपन से ही बागी रही हैं।

Kangana Ranaut Lesser Known Facts About Padma Shri Actress And Bollywood Queen
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana

कंगना ने अपने बचपन के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था- ''मैं बचपन से ही जिद्दी और विरोधी स्वभाव की रही हूं। अगर मेरे पापा मेरे लिए गुड़िया लाते और भाई के लिए प्लास्टिक की बंदूक तो मैं गुड़िया लेने से इनकार कर देती थी। मुझे भेदभाव पसंद नहीं था।'' कंगना हिमाचल से निकलकर पहले चंडीगढ़ पहुंचीं और फिर एक्टिंग की तलाश में 16 साल की उम्र में दिल्ली आ गईं। दिल्ली आकर उन्होंने अस्मिता थिएटर ग्रुप में काम भी सीखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Lesser Known Facts About Padma Shri Actress And Bollywood Queen
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana

बाद में कंगना मुंबई आ गईं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म गैंगस्टर में कमाल कर दिया। अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर के लिए भी कंगना ने कई ऑडिशन्स दिए। महीनों इंतजार किया और अब अपने टैलेंट की बदौलत कंगना न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल है। कभी अंग्रेजी ठीक से न बोल पाने की वजह से उनका मजाक उड़ाया जाता था, उस वक्त किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि यही लड़की एक दिन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े महारथियों के खिलाफ मोर्चा खोल देगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Lesser Known Facts About Padma Shri Actress And Bollywood Queen
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana

कंगना अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रहीं। अपने से उम्र में काफी बड़े आदित्य पंचोली के साथ कंगना के रिश्ते लंबे वक्त तक मीडिया की हैडलाइन में रहे। ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर पर भी कंगना ने स्पष्टतौर पर बातें रखीं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ऋतिक को 'सिली एक्स' कहा था। इसके बाद दोनों के बीच कई तरह के 'ई-मेल' खुलने शुरू हुए। किसी जमाने में कंगना के प्रेमी रह चुके अध्य्यन सुमन ने तो यहां कह दिया था कि कंगना ने उन पर काला जादू किया था, उन्होंने कंगना पर ड्रग्स लेने का आरोप भी लगाया था, ये बयान इन दिनों काफी चर्चा में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed