सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ड्रग एंगल से जांच में जुटी है। मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है। एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत नियमित तौर पर गांजा का सेवन करते थे। हालांकि खुद रिया ने कभी किसी ड्रग्स के लेने से मना कर दिया। इस बीच रिया का एक वीडियो सामने आया है जो कि उनके दावों को गलत ठहराता दिख रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का UNSEEN वीडियो आया सामने, साथ में ड्रग्स लेने का किया जा रहा दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक टीवी चैनल ने वीडियो दिखाया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और अन्य सदस्य घर में बैठे हुए हैं। वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत और रिया ड्रग्स ('Rolled' Cigarettes) ले रहे हैं। जब एक शख्स पूछता है कि क्या ये चरस नहीं है तो सुशांत मजाक में कहते हैं कि ये वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) है। यहां रिया कहती हैं कि ये रोल सिगरेट है।
सुशांत पहले सिगरेट पीते हैं उसके बाद वो उसे रिया को पकड़ा देते हैं। रिया भी स्मोकिंग करती दिखती हैं। सुशांत और रिया शिव का भजन गाना शुरू कर देते हैं। याद दिला दें कि इससे पहले सुशांत की बहन ने उनका एक भजन गाते हुए वीडियो साझा किया था जिसमें वो सामान्य दिख रहे थे।
A post shared by 🔥🇹яєи∂ιиg 🇻ι∂єσѕ🔥 (@trending_videos12) on
रिया को फंसाया जा रहा: मानेशिंदे
रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में कहा कि एनसीबी उनकी मुवक्किल को फंसा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया। साथ ही उससे पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। तीन दिन तक पुरुष अधिकारी उनसे पूछताछ करते रहे। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी जरूरी नहीं थी।
इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस में सबूत हैं : एनसीबी
एनसीबी की ओर से कोर्ट में वकील ने कहा कि रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा गया। रिया के खिलाफ एजेंसी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस में मिले कुछ सबूत हैं। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है।