{"_id":"5f5ca8438ebc3e982911bfc4","slug":"ncb-arrest-karanjeet-kj-who-supply-drug-for-sushant-and-rhea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार हो गया ड्रग्स सप्लायर KJ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार हो गया ड्रग्स सप्लायर KJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Case) के मामले में ड्रग्स कनेक्शन के सामने आने के बाद एनसीबी भी इस जांच में शामिल हो चुकी है। रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, शौविक समेत कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब NCB के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : Amar Ujala
एनसीबी ने केजे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। केजे का पूरा नाम करणजीत है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो कैपरी और लिटिल हाईट्स में ड्रग सप्लाय करता था। विभाग ने ये भी बताया कि करणजीत ही शौविक और सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स की सप्लाय करता था। बाद में ये ड्रग्स रिया चक्रवर्ती तक पहुंचता था।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
एनसीबी इस गिरफ्तारी को इस लिहाज से अहम मान रही है क्योंकि उसके तार कैपरी हाइट्स इलाके से जुड़े हैं। रिया ने बयान में बताया है कि 2016 से 2018 तक सुशांत कैपरी हाइट्स के ही एक फ्लैट में रहते थे। जहां बॉलीवुड के कुछ और सितारे भी आया करते थे। ड्रग्स नहीं लेने और देने का दावा करने वाली रिया चक्रवर्ती ने NCB को ड्रग्स सिडिंकेट में 25 सितारों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग मामले में मंगलवार रात रिया की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल रिया जेल में हैं। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है। नशीले पदार्थ खरीदने एवं उसके लिए पैसा चुकाने पर यह धारा लगाई जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत
- फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet
एनसीबी को दिए बयान में रिया ने माना है कि वह पैसा देती थीं और सैमुअल मिरांडा तथा दीपेश सावंत, सुशांत के लिए ड्रग लाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया ने NCB के साथ पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, डिजाइनर सिमोन खंबाटा, सुशांत की दोस्त और पूर्व प्रबंधक रोहिणी अय्यर भी ड्रग्स टीम में शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।