फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड हेल्थ अपडेट: अब इस चर्चित अभिनेत्री को हुआ कोरोना, जैन की रिपोर्ट निगेटिव, सुरेखा सीकरी की हालत में सुधार

Sat, 12 Sep 2020 04:37 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Sep 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Heath Update: Surekha Sikri zain imam aftab shivdasani himani shivpuri
बॉलीवुड हेल्थ अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन धारावाहिकों के लिए शूटिंग करने पहुंचने वाले सीनियर कलाकारों में सबसे आगे रहीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को कोरोना हो गया है। इसके अलावा अभिनेता आफताब शिवदासानी की सेहत ठीक बताई जाती है, उनके साथ काम कर रहे कलाकार जैन इमाम की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीच वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की सेहत में भी सुधार हुआ है।,

Bollywood Heath Update: Surekha Sikri zain imam aftab shivdasani himani shivpuri
हिमानी शिवपुरी - फोटो : AmarUjala

टीवी के कॉमेडी धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी देवी सिंह का किरदार निभा रही अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। यह जानकारी खुद हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। हालांकि, हिमानी के इस वायरस से पीड़ित होने के चलते शो की शूटिंग बंद नहीं हुई है। क्योंकि, उस समय हिमानी इस शो के सेट पर नहीं, बल्कि एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही थीं। हिमानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया आया हो, वह खुद भी अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवा ले।' ज्ञात है कि इस शो के निर्माता संजय कोहली के भी हाल ही में कोरोना वायरस से पीड़ित होने की खबर आई हैं। उन्होंने भी खुद को होम क्वॉरेंटीन कर रखा है।

Bollywood Heath Update: Surekha Sikri zain imam aftab shivdasani himani shivpuri
आफताब शिवदासानी - फोटो : instagram: aftabshivdasani

अभिनेता आफताब शिवदासानी भी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। वह लोनावला में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। जब उनके इस वायरस से संक्रमित होने की खबर आई तो उनके साथ काम कर रहे बाकी लोगों ने भी अपना टेस्ट करवाया है। उनमें से एक हैं अभिनेता जैन इमाम। अच्छी बात यह है कि जैन का परीक्षण नकारात्मक आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Heath Update: Surekha Sikri zain imam aftab shivdasani himani shivpuri
जैन इमाम - फोटो : Instagram-zainimam_official

जैन ने अपने बयान में कहा, 'हां, मेरी कोरोना वायरस के परीक्षण की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, मैं अब भी इस वायरस से बचाव के सारे काम कर रहा हूं और घर से बाहर कदम भी नहीं रहा हूं। कभी-कभी इस वायरस के लक्षण सामने आने में समय लगता है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण मैं बिना वजह बाहर नहीं घूमना चाहता। फिलहाल, मैं एकदम ठीक हूं और आने वाले कुछ दिनों में मैं एक बार फिर से अपना टेस्ट करवाऊंगा।'

विज्ञापन
Bollywood Heath Update: Surekha Sikri zain imam aftab shivdasani himani shivpuri
सुरेखा सीकरी - फोटो : File Photo

इस अच्छी खबर के बाद एक अच्छी खबर वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी के प्रशंसकों के लिए भी है। कुछ ही समय पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती हुई अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत अब पहले से बेहतर है। और, डॉक्टर उन्हें आईसीयू से निकालने की तैयारी कर रहे हैं। उनके मैनेजर का कहना है कि सुरेखा अब बेहतर महसूस कर रही हैं और उन्हें अब जल्द ही आईसीयू से निकालकर अस्पताल के दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed