बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार इन दिनों आमने-सामने हैं। बीते दिनों कंगना ने मुंबई शहर की तुलना पीओके से की थी। जिसके बाद यह मुद्दा देखते ही देखते बढ़ गया। वहीं हाल ही में अवैध और प्लान के मुताबिक निर्माण न करवाने का हवाला देते हुए बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में 'तोड़फोड़' की। इसके बाद यह मुद्दा और गरमा गया। अब कंगना रणौत के इस पूरे मामले में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रणौत पर भड़कीं राखी सावंत, खरी-खोटी सुनाते हुए करण जौहर को बताया अच्छा इंसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। कंगना रणौत के मुंबई आने पर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो साझा किए हैं। इन वीडियो में उन्होंने कंगना रणौत को मुंबई आने, बॉलीवुड की आलोचना करने और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में बयानबाजी करने पर खरी-खोटी सुनाई है।
राखी सावंत ने वीडियो में कंगना रणौत के लिए कई विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने वीडियो में कहा है कि जब लोगों ने कंगना के साथ काम करने से मना कर दिया तो उसने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। राखी सावंत ने मुंबई शहर की तुलना पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) से करने को लेकर भी कंगना पर अपना जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने वीडियो में कहा जब कंगना को लगता है कि यह पाकिस्तान है तो फिर यहां काम करने क्यों आई हैं।
बीते कुछ समय से कंगना रणौत सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों की आलोचना कर रही हैं। इसके लिए भी राखी सावंत ने उनकी जमकर खिंचाई की। वीडियो में राखी सावंत ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर की भी तारीफ की है। बता दें कि कंगना रणौत अक्सर नेपोटिज्म के मुद्दे पर करण जौहर की जमकर आलोचना करती रहती हैं।
आपको बता दें कि कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ था जब अभिनेत्री की ट्विटर पर शिवसेना नेता संजय राउत के साथ जुबानी जंग शुरू हुई। इस दौरान अभिनेत्री ने मुंबई शहर की तुलना पीओके से कर दी थी। इस पर संजय राउत भड़क गए और उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कंगना रणौत के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद यह मुद्दा बढ़ता चला गया।
पढ़ें: कोरोना की चपेट में आए आफताब शिवदासानी, कहा- 'मुझे सूखी खांसी और बुखार महसूस हुआ...'