कंगना के जवाब के बाद पलटी करणी सेना
करणी सेना को कंगना के जवाब से लेकर 'श्रीदेवी बंगलो' तक, बॉलीवुड की ये खबरें हफ्ते भर रहीं चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'श्रीदेवी बंगलो' पर नहीं थम रहा विवाद
प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) अपनी आने वाली फिल्म श्रीदेवी बंगलो (Sridevi Bungalow) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर गई हैं। मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म श्रीदेवी (Sridevi) की बायोपिक नहीं है जबकि फिल्म के टीजर को देखकर लोग इसे श्रीदेवी की कहानी ही बता रहे हैं। जिसके बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और फिल्म के निर्माताओं के बीच तनातनी हो गई है। खबरों की मानें तो बोनी कपूर ने श्रीदेवी बंगलो के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही अपने फैसले से पीछे नहीं हटने की बात भी कही है।
इमरान हाशमी की चीट 'इंडिया रिलीज'
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म वॉय चीट इंडिया (Why Cheat India) रिलीज हुई। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधारित फिल्म है। वॉय चीट इंडिया में इमरान हाशमी एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो पैसे लेकर अमीर स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में पास कराते हैं। वॉय चीट इंडिया रिलीज से पहले अपने नाम को लेकर भी विवादों में रही। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा उसके बाद ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकी। फिल्म के दो दिन का कलेेक्शन सामने आ चुका है लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो फिल्म को विवादों का कोई फायदा नहीं मिला।
पीएम ने किया सिनेमा संग्रहालयय का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा में भाषण भी दिया था। संग्रहालय के उद्घाटन मौके पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे। इसमें मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, पूनम ढिल्लो, आमिर खान और डायरेक्टर आनंद एल रॉय भी मौजूद रहे थे।
21 जनवरी को आएगा 'टोटल धमाल' का ट्रेलर
अजय देवगन (Ajay Devgn) नेे अपनी अगली फिल्म टोटल धमाल (Total Dhamaal) का एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन लंबे समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही अजय ने फिल्म के ट्रेलर लांच की तारीख का भी खुलासा किया। अजय के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज होगा।