फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छोटा बच्चा बना गैंगस्टर', कंगना रणौत ने गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर आलिया भट्ट पर साधा निशाना

Thu, 22 Apr 2021 12:55 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 22 Apr 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut mocks ‘chota bachcha as gangster’ to Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi
आलिया भट्ट-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक विचार साझा करने के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार उनके ये विचार काफी विवादित भी साबित हो जाते हैं। अब हाल ही में पंगा गर्ल ने बिना नाम लिए आलिया भट्ट और उनकी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम लिए तंज कसा है।  

Kangana Ranaut mocks ‘chota bachcha as gangster’ to Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi
कंगना राणौत - फोटो : instagram

दरअसल, कंगना एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। इस रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते थलाइवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।  कंगना ने इस खबर को 'फर्जी प्रोपेगैंडा' बताया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'थलाइवी का डिजिटल राइट अमेजन (तमिल) और नेटफ्लिक्स (हिंदी) के साथ है।'


 
Kangana Ranaut mocks ‘chota bachcha as gangster’ to Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना ने लिखा, 'दोनों में से कोई भी थिएटर में रिलीज होने से पहले अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं कर सकता है। थलाइवी थिएटर में रिलीज होने की हकदार है और मेकर्स इसके लिए सुनिश्चित हैं।  फर्जी प्रचार करने करने वाली बिकाऊ मीडिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। '

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut mocks ‘chota bachcha as gangster’ to Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

साथ ही कंगना ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आलिया की एक्टिंग पर भी तंज कसा है। उन्होंने लिखा, 'बिकाऊ मीडिया ने एक फिल्म के बारे में लिखा जिसके ट्रेलर की काफी आलोचन हुई और बुरी एक्टिंग के लिए उसका मजाक बना और एक छोटे बच्चे को बतौर गैंगस्टर कास्ट किया और अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। उस फिल्म के बारे में लिखो जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पटक दी गई है क्योंकि उसका रियलिटी चेक हो गया है कि फिल्म एक गलती है, मैं ने उसके बारे में कोई ज्यादा न्यूज देखी। '

विज्ञापन
Kangana Ranaut mocks ‘chota bachcha as gangster’ to Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल - फोटो : Instagram

इससे पहले कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने एक न्यूज का स्क्रीनशॉट साझा किया था जिसमें संजय लीला भंसाली द्वारा गंगूबाई काठियाबाड़ी को ओटीटी रिलीज के लिए बताया जा रहा था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed