अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों खूब विवादों में बनी हुई हैं। शिवसेना नेता संजय राउत से बहस के बाद कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच ठन गई है। सुशांत सिंह राजपूत मामले पर भी कंगना लगातार आवाज बुलंद किए हुए हैं। कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप भी लगे जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने जांच के इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो सामने आया है।
सामने आया कंगना रणौत का पुराना वीडियो, बोलीं- मैं ड्रग एडिक्ट थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि एक समय पर वो भी नशे की आदी थीं। वीडियो में कंगना कहती हैं, 'जैसे ही मैं घर से भागी, एक-दो साल में मैं फिल्म स्टार थी, एक ड्रग एडिक्ट थी। मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड चल रहे थे कि मैं ऐसे लोगों के हाथों में लग चुकी थी कि बहुत खतरा था। जब इतना सब हो रहा था मेरी लाइफ में तब में टीनएजर ही थी।'
“Main drug addict thi” pic.twitter.com/0m7GeVyde3
इस पर कंगना ने कहा था- 'मैं मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस उपकार से बहुत खुश हूं। कृपया मेरा टेस्ट कीजिए। मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच कीजिए। अगर आपको ड्रग पेडलर से कभी भी मेरा कोई लिंक मिलता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगी और मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दूंगी। आपसे मिलने का इंतजार है।'
बीएमसी ने तोड़ा ऑफिस
बीएमसी द्वारा अपना ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया था। कंगना ने कहा था- मैंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर गलती नहीं की थी। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर कर कहा कि मुंबई में आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मुंबई में नेवी के पूर्व अफसर से कथित शिवसैनिकों की हाथापाई और एक टीवी चैनल के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया है।
रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने पर पड़ी गालियां, साकिब सलीम बोले- मेरा भारत महान