फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने पर पड़ी गालियां, साकिब सलीम बोले- मेरा भारत महान

Sun, 13 Sep 2020 02:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 13 Sep 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Saqib Saleem received hate messages on social media after calling for Rhea Chakraborty release
साकिब सलीम और रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लेकर फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है। रिया की गिरफ्तारी के बाद राधिका मदान, शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर, तापसी पन्नू, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप जैसे बड़े सितारे उनके समर्थन में उतर आए हैं। हालांकि समर्थन करने वाले सेलेब्स को उस जनता के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है जो सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं। हाल ही में अभिनेता साकिब सलीम ने बताया कि रिया का समर्थन करने पर लोग किस तरह से उन्हें गालियां दे रहे हैं।

Saqib Saleem received hate messages on social media after calling for Rhea Chakraborty release
साकिब सलीम - फोटो : फाइल

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने रिया चक्रवर्ती के साथ फिल्म मेरे डैड की मारूती और दोबाराः सी यॉर इविल में काम किया है। दूसरे स्टार्स की तरफ साकिब ने भी रिया की गिरफ्तारी का विरोध किया। साकिब ने सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती को लेकर अपना समर्थन किया था और उनको रिहा करने की मांग उठाई।

Saqib Saleem received hate messages on social media after calling for Rhea Chakraborty release
हुमा कुरैशी - फोटो : Twitter

रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने के बाद से साकिब सलीम लगातार लोगों के निशाने पर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा है। इसी के चलते एक यूजर ने साकिब सलीम को मैसेज कर अपशब्द कहे। इसके अलावा उसने साकिब की बहन हुमा कुरैशी को लेकर भला-बुरा कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saqib Saleem received hate messages on social media after calling for Rhea Chakraborty release
साकिब सलीम की पोस्ट का स्क्रीनशॉट - फोटो : इंस्टाग्राम

अब साकिब सलीम ने उस यूजर के मैसेज को साझा कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'मेरा भारत महान, मुझ पर और मेरे परिवार पर इतना प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया। यह बहुत मायने रखता है।'

विज्ञापन
Saqib Saleem received hate messages on social media after calling for Rhea Chakraborty release
शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

साकिब सलीम की इस पोस्ट पर शिबानी दांडेकर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'मेरे पास शब्द ही नहीं है। अब हम क्या हो गए हैं।' इसके अलावा श्वेता बसु प्रसाद, अपूर्व लखिया सहित कई अन्य सेलेब्स ने यूजर की कड़ी निंदा की है।

एक ही डीलर से ड्रग्स खरीदती थीं रिया और सारा अली खान, अब एनसीबी लगाएगी सोर्स का पता!

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed