फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: हॉलीवुड अभिनेत्री से तुलना कर ट्रोल हुईं कंगना रणौत ने फिर से की खुद की तारीफ, कहा- ‘अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ दे..’

Mon, 22 Feb 2021 04:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 22 Feb 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut challenges actresses to break her records after not getting mentioned in 'most popular actresses' list
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत ट्विटर पर राय रखती हैं तो कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों उन्होंने अपनी तुलना ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप से की। बस फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। इन सबसे बेफिक्र एक बार फिर से कंगना ने अपनी जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने बगैर नाम लिए अन्य अभिनेत्रियों पर कटाक्ष किया है।

Kangana Ranaut challenges actresses to break her records after not getting mentioned in 'most popular actresses' list
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

दरअसल एक एजेंसी ने भारत में सबसे ‘लोकप्रिय महिला सितारों’ की लिस्ट जारी की है जिसमें कंगना रणौत का नाम नहीं है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य नाम हैं जिन्हें कंगना हमेशा निशाना बनाती आई हैं। कंगना ने इसी सर्वे पर नाराजगी जाहिर की।

Kangana Ranaut challenges actresses to break her records after not getting mentioned in 'most popular actresses' list
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने लिखा कि ‘या तो आपकी अभिनेत्रियों की रैंकिंग झूठी है या फिर यह सबूत झूठ है। क्यों आपके ये तथाकथित प्रशंसक जो कि आपके इस तथाकथित सर्वे में वोट करते हैं, आपकी तथाकथित टॉप अभिनेत्रियों को तब देखने नहीं जाते हैं जब उसमें कोई बड़ा हीरो नहीं होता? अजीब है ना, चक्कर क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut challenges actresses to break her records after not getting mentioned in 'most popular actresses' list
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि ‘अगर कोई है जो मेरे रिकॉर्ड मेरे अलावा कोई तोड़ता है, तो मैं अपने आपको भारत की टॉप अभिनेत्री कहलाना बंद कर दूंगी। तब तक मैं किसी भी माफिया पलटू पर विश्वास नहीं करती, जो कि झूठे सर्वे से लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। मुझे ठोस सबूत दिखाओ वरना मुझसे सहमत हो जाओ।‘

विज्ञापन
Kangana Ranaut challenges actresses to break her records after not getting mentioned in 'most popular actresses' list
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना ने मेरिल स्ट्रीप से खुद को बताया था बेहतर 
हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से अपनी तुलना करते हुए कंगना ने खुद को ब्रह्मांड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताया।  कंगना ने ट्वीट किया था कि 'एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड में ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मुझमें मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed