फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top-10: माता सीता बनने चलीं कंगना रणौत और मेट गाला में सितारों का दिखा अतरंगी अंदाज, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Tue, 14 Sep 2021 06:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut play Sita Role in period drama film and celebs Met Gala 2021 Look Viral Read top 10 News Entertainment
मुनमुन दत्ता, नसीरुद्दीन शाह, कंगना रणौत - फोटो : Social Media

आज की सबसे बड़ी खबर कंगना रणौत को लेकर है। कंगना ऐतिहासिक फिल्म में माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। कंगना उसी फिल्म का हिस्सा बनी हैं जिसके लिए करीना कपूर खान ने 12 करोड़ रुपये फीस मांगी थी। हालांकि अब ये रोल कंगना को मिल गया है। 'सीता-एक अवतार' टाइटल वाली फिल्म को अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। फिल्म के निर्देशक अलौकिक ने लिखा- सीता आरम्भ, ब्रह्मांड उन लोगों की मदद करता है जो विश्वास के साथ समर्पण करते हैं। मृगतृष्णा क्या थी, अब स्पष्ट है। एक पवित्र चरित्र का सपना जो कभी नहीं खोजा गया वह अब एक वास्तविकता है। मैं सीता एक अवतार में कंगना को कास्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह पवित्र यात्रा हमारी पौराणिक कथाओं को देखने के तरीके को बदल देगी।



करीना कपूर खान नहीं कंगना रणौत बनेंगी 'सीता', निर्देशक ने की ऐतिहासिक फिल्म की घोषणा

Kangana Ranaut play Sita Role in period drama film and celebs Met Gala 2021 Look Viral Read top 10 News Entertainment
मेट गाला - फोटो : मेट गाला

मेट गाला में सितारों का दिखा अतरंगी अंदाज
इस साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला का आयोजन किया गया। जिसमें हॉलीवुड के जाने माने सितारों ने शिरकत की। अतरंगी आउटफिट्स में स्टार्स छा गए हैं। हर तरफ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तरफ जहां केंडल जेनर ने न्यूड शीयर गाउन पहना वहीं किम कर्दाशियन ने एक बार फिर अपना अलग अवतार दिखाया। किम यहां ब्लैक गाउन और फेसमास्क में सिर से पैर तक ढकी हुई नजर आईं।

Met Gala 2021: रेड कारपेट पर दिखा सेलेब्स का जबरदस्त फैशन, सिर से पैर तक की ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं किम कार्दशियन

Kangana Ranaut play Sita Role in period drama film and celebs Met Gala 2021 Look Viral Read top 10 News Entertainment
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की बढ़ी मुश्किलें
गीतकार जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाने वाली कंगना रणौत अब इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं। 14 सितंबर को हुई सुनवाई में कंगना के नहीं आने पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए साफ शब्दों में कहा कि अगर वह अगली सुनवाई में कोर्ट नहीं पहुंचती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। इस केस की अगली सुनवाई अब 20 सितंबर को की जाएगी। 


जावेद अख्तर मानहानि केस में बढ़ीं कंगना रणौत की मुश्किलें: कोर्ट ने कहा अगली सुनवाई में नहीं पेश हुईं तो जारी होगा अरेस्ट वारंट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut play Sita Role in period drama film and celebs Met Gala 2021 Look Viral Read top 10 News Entertainment
मुनमुन दत्ता, राज अनादकट - फोटो : Instagram

बबीता जी ने डिलीट की पोस्ट
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता खुद से 9 साल छोटे टप्पू यानि राज अनदकट को डेट कर रही हैं, इस बात को लेकर दोनों ही कलाकारों ने अपनी चुप्पी तोड़ी और देश के नाम ओपन लेटर लिखा था। अब बबीता जी ने वो पोस्ट डिलीट कर दी है, साथ ही अपने फैंस के लिए मैसेज भी लिखा है।


खरी खरी: टप्पू के साथ अफेयर की खबरों पर बबीताजी ने दी थी सफाई, अब पोस्ट डिलीट कर बोलीं- जियो और जीने दो
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut play Sita Role in period drama film and celebs Met Gala 2021 Look Viral Read top 10 News Entertainment
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उन्हें मुसलमान होने के कारण फिल्म इंडस्ट्री में कभी भी भेदभाव का शिकार नहीं होना पड़ा लेकिन उन्हें अपने मन की बात कहने के लिए हर जगह पर परेशान किया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि इसलिए ही सलमान, शाहरुख और आमिर ज्यादातर मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं। 
 

बेबाक: नसीरुद्दीन शाह बोले- मन की बात कहने पर उत्पीड़न का डर, इसलिए हर मुद्दे पर चुप रहते हैं तीनों 'खान'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed