सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस को ये क्या हो गया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Prosthetic Makeup Pictures for Jayalalitha Biopic
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना रनौत की पिछली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाईं । इन दिनों वह दिवंगत राजनेता जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' (Thalaivi) की तैयारी में जुट गई हैं । हाल ही में कंगना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है । इस फोटो को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है । 

 
Trending Videos
Kangana Ranaut Prosthetic Makeup Pictures for Jayalalitha Biopic
kangana ranaut - फोटो : social media
तस्वीर में कंगना प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से जयललिता का गेटअप लेंगी । प्रोस्थेटिक मेकअप करवाते कंगना की एक फोटो सामने आई है । इसी लुक टेस्ट के लिए वह दो दिन पहले ही लॉस एंजेलिस रवाना हुई थीं । कंगना रनौत के मेकअप की ये तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Prosthetic Makeup Pictures for Jayalalitha Biopic
Jayalalithaa, Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala
उनके चेहरे पर लगे लेप को देखकर साफ है कि में उनके लिए सांस लेना भी कितना मुश्किल हो रहा होगा । हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट जैसन कोलिंस कंगना का यह लुक टेस्ट कर रहे हैं । जैसन 'कैप्टन मार्वेल' और 'ब्लेड रनर 2049' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

इसके अलावा वैसे कंगना अभी भरतनाट्यम और तमिल भाषा भी सीख रही हैं। इन्हीं सब तैयारियों के बाद दिवाली के आस पास तक मैसूर में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। 

 
Kangana Ranaut Prosthetic Makeup Pictures for Jayalalitha Biopic
kangana ranaut - फोटो : social media
खबर है कि तमिल, तेलुगू और हिन्दी यानी तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने करीब 20 करोड़ रुपये जैसी मोटी रकम ली है। कुछ ही दिन पहले मुंबई के अंधेरी में गणपति दर्शन करने पहुंची कंगना ने फिल्म को लेकर कहा 'मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा। पहली बार मैं अपने रूप को इतना परिवर्तित करने जा रही हूं।'
विज्ञापन
Kangana Ranaut Prosthetic Makeup Pictures for Jayalalitha Biopic
kangana ranaut
'यह पहली बार होगा जब मुझे स्क्रीन पर अपना चेहरा नहीं दिखेगा। इसके अलावा, जो लोग कनेक्ट करेंगे वे मेरे चेहरे से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए, यह बहुत अच्छी बात है और मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में मुझे बहुत नि:स्वार्थ होना चाहिए।' बता दें कि कंगना से पहले बॉलीवुड के कई एक्टर प्रोस्थेटिक मेकअप करवा चुके हैं । 'पा', '102 नॉट आउट', 'बदला', 2.0 और फैन जैसी जैसी फिल्मों में इसी मेकअप का इस्तेमाल हुआ है ।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed