सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शूटिंग के दौरान महेश भट्ट पर दिल हार बैठी थीं सोनी, इन 6 हीरोइनों को भी डायरेक्टर्स से हुआ प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Sep 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt birthday special Soni Razdan to Sridevi 6 actress fell in love with film directors
Ramesh, Kiran, Soni, Mahesh, Boney and Sridevi - फोटो : file photo

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) 20 सितंबर को 71वां जन्मदिन मनाएंगे। महेश भट्ट हमेशा से बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। महेश भट्ट और सोनी राजदान की लव मैरिज हुई थी। यह दोनों भी शूटिंग के दौरान एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। महेश भट्ट के अलावा कई सारे सितारे हैं जो शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे को दिल दे बैठे। जानिए ऐसे और सितारों के बारे में जो शूटिंग के दौरान डायरेक्टर्स से ही प्यार कर बैठे थे। 

Trending Videos
Mahesh Bhatt birthday special Soni Razdan to Sridevi 6 actress fell in love with film directors
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram

महेश भट्ट और सोनी राजदान की लव स्टोरी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। महेश भट्ट सोनी राजदान के प्यार में इस कदर डूबे थे कि पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने सोनी से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt birthday special Soni Razdan to Sridevi 6 actress fell in love with film directors
sridevi and boney kapoor - फोटो : file photo

मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने भी डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी। दोनों के प्यार के किस्से सिनेमाजगत में काफी चर्चित हैं। 

Mahesh Bhatt birthday special Soni Razdan to Sridevi 6 actress fell in love with film directors
Kiran Juneja and Ramesh Sippy - फोटो : file photo

'महाभारत', 'स्वाभिमान' और 'बुनियाद' जैसे सफल टीवी शो करने वाली एक्ट्रेस किरण जुनेजा ने डायरेक्टर रमेश सिप्पी से शादी की। सिप्पी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन किरण से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'बुनियाद' के दौरान हुई थी और यहीं से नजदीकियां शुरू हो गईं।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt birthday special Soni Razdan to Sridevi 6 actress fell in love with film directors
Goldie Behl and Sonali Bendre - फोटो : twitter

सोनाली बेंद्रे भी उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने डायरेक्टर से शादी की। सोनाली की शादी डायरेक्टर गोल्डी बहल से हुई। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था। सोनाली को देखते ही गोल्डी बहल उन्हें दिल दे बैठे थे लेकिन चार सालों तक उन्होंने सोनाली से कुछ नहीं कहा। इसके बाद फिल्म 'अंगारे' की शूटिंग के दौरान उन्होंने सोनाली से अपने दिल की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed