{"_id":"5d844dc68ebc3e0131498cba","slug":"amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati-11-babita-tade-won-1-crore-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: 1 करोड़ के इस कठिन सवाल का जवाब देकर बबीता ताड़े बनीं करोड़पति, बनवाएंगी शिव मंदिर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 11: 1 करोड़ के इस कठिन सवाल का जवाब देकर बबीता ताड़े बनीं करोड़पति, बनवाएंगी शिव मंदिर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' के गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में महाराष्ट्र की बबीता ताड़े करोड़पति बन गईं । बबीता से पहले बिहार के सनोज राज ने भी शो से 1 करोड़ रुपये जीते थे । बबीता से 7 करोड़ का सवाल पूछा गया । इस सवाल का जवाब भी उन्हें पता था, लेकिन रिस्क ना लेते हुए उन्होंने शो छोड़ दिया ।
Trending Videos
amitabh bachchan
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के अमरावती में रहने वाली बबीता ताड़े से अमिताभ बच्चन ने पूछा कि आप इन पैसों का क्या करेंगी । तब बबीता ने बताया कि वो अपने पैतृक गांव में शिव का एक मंदिर बनवाना चाहती हैं । बता दें बबीता एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बनाती हैं। बच्चे उन्हें 'खिचड़ी काकू' के नाम से बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
babita tade
- फोटो : social media
इस काम के लिए उन्हें महीने में सिर्फ 1500 रुपए मिलते हैं। बबीता रोजना सुबह-शाम मिलाकर 8 घंटे 450 बच्चों के लिए खाना बनाती हैं। बबीत ये काम साल 2003 से कर रही हैं । तब से अब तक उनकी सैलरी में वृदि्ध नहीं की गई है । वहीं बबीता के पति इसी स्कूल में चपरासी हैं ।
babita tade
- फोटो : social media
मंदिर बनवाने के अलावा बबीता इन पैसों से अपने बच्चों को पढ़ाना भी चाहती हैं । शो में बबीता ने बताया कि पूरे परिवार में एक ही फोन है । वो इन पैसों से एक फोन खरीदना चाहती हैं । ये बात सुन अमिताभ बच्चन ने तुरंत उनकी इच्छा पूरी की । उन्हें एक स्मार्ट फोन गिफ्ट किया। बातचीत के दौरान बबीता ने बताया कि उन्हें स्मार्टफोन चलाना नहीं आता। घर जाने पर वे इसे अपने बेटे से चलाना सीखेंगी।
विज्ञापन
babita tade
- फोटो : social media
क्या था एक करोड़ का सवाल
सवाल: मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था?
A. मीर तकी मीर B. मोहम्मद इब्राहिम जौक
C. जहीर देहलवी D. अबू अल कासिम फिरदौसी
सही जवाब: जहीर देहलवी
बबीता ताड़े बनीं दूसरी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का जवाब जानकर भी नहीं जीत पाईं रकम
सवाल: मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था?
A. मीर तकी मीर B. मोहम्मद इब्राहिम जौक
C. जहीर देहलवी D. अबू अल कासिम फिरदौसी
सही जवाब: जहीर देहलवी
बबीता ताड़े बनीं दूसरी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का जवाब जानकर भी नहीं जीत पाईं रकम

कमेंट
कमेंट X