{"_id":"5d843e0e8ebc3e01830a1153","slug":"mp-nusrat-jahan-and-mimi-chakraborty-dance-on-durga-puja-song-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
Fri, 20 Sep 2019 11:25 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
nusrat jahan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की रौनक देखने वाली होती है । इस महापर्व के शुरू होने से कुछ दिन पहले लोकसभा सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर डांस किया है । दोनों सांसदों का यह वीडियो वायरल हो रहा है । इस गाने को यूट्यूब पर 9 लाख से जयादा लोग देख चुके हैं । वहीं फेसबुक पर इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं ।
nusrat jahan
- फोटो : social media
दोनों ही सांसद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें भी हैं । इन दोनों के साथ एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी डांस करती दिख रही हैं । दुर्गा पूजा का पर्व 3 से 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस गाने को टॉलीवुड कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है । बता दें कि नुसरत ने कुछ दिन पहले ही एक बांग्ला फिल्म साइन की है ।
nusrat jahan
- फोटो : instagram
फिल्म का नाम 'असुर' है और इसके निर्देशक पावेल हैं । उन्होंने बताया कि फिल्म ‘असुर’ की कहानी तीन दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें त़ृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां के अलावा अभिनेता अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
पावेल से जब यह पूछा गया कि बतौर सांसद नुसरत का व्यस्त कार्यक्रम होने से उन्हें परेशानी आ सकती है तो उन्होंने कहा कि नुसरत प्रोफेशनल और जिम्मेदार हैं और वह जीत और अबीर के सामने बहुत अच्छी तरह से अपना किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
Nusrat Jahan
- फोटो : instagram
नुसरत ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का टीजर पोस्टर भी जारी किया था । साथ ही उन्होंने लिखा कि इन सर्दियों में यह फिल्म रिलीज होगी। उनकी आखिरी बांग्ला फिल्म नकाब थी। असुर की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
शादी के दो महीने बाद नुसरत जहां ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, पति के साथ दे रहीं रोमांटिक पोज
शादी के दो महीने बाद नुसरत जहां ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, पति के साथ दे रहीं रोमांटिक पोज