फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Swearing in ceremony: रजनीकांत से लेकर शाहरुख तक, मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बने ये सितारे

Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून) को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के लिए तैयार हैं। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए फिल्मी जगत के सितारे भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं-

विज्ञापन
Kangana Ranaut Rajinikanth SRK Akshay Kumar Vikrant massey at PM Modi Swearing in ceremony
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में रजनीकांत-शाहरुख - फोटो : Doordarshan National-PTI

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (9 जून) को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के लिए तैयार हैं, जिससे वह पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की बराबरी करेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह कार्यक्रम हाल के राष्ट्रीय चुनावों में शानदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का प्रतीक होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए रजनीकांत और कंगना रणौत समेत कई सितारे दिल्ली पहुंच चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन सा सितारा शामिल हुआ है-

Kangana Ranaut Rajinikanth SRK Akshay Kumar Vikrant massey at PM Modi Swearing in ceremony
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में रजनीकांत - फोटो : Doordarshan National

मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेता रजनीकांत भी दिल्ली पहुंच गए हैं। मीडिया से मुखातिब होते हुए थलाइवा ने कहा कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है और उनकी शुभकामनाएं पीएम मोदी के साथ हैं। 

Kangana Ranaut Rajinikanth SRK Akshay Kumar Vikrant massey at PM Modi Swearing in ceremony
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में अनिल कपूर - फोटो : ANI

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी दिल्ली पहुंच गए हैं। एएनआई से बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि वह बस यही चाहते हैं कि देश समृद्ध हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Rajinikanth SRK Akshay Kumar Vikrant massey at PM Modi Swearing in ceremony
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में रवीना टंडन - फोटो : Doordarshan National

अभिनेत्री रवीना टंडन भी इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं। रवीना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार शपथ ग्रहण करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। 
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Rajinikanth SRK Akshay Kumar Vikrant massey at PM Modi Swearing in ceremony
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शाहरुख खान - फोटो : PTI
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। गाढ़े नीले रंग के सूट-बूट में सुपरस्टार का अंदाज देखते ही बन रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed