फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में कूदीं कंगना रणौत, काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर कही यह बड़ी बात

Thu, 19 May 2022 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 May 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut reached to varanasi for Dhaakad promotion she said there Lord Shiva in every particle of Kashi
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपनी बयानबाजियों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में वह कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। मगर, इस बीच वह अपने हालिया बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल देशभर में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद चल रहा है। इस बीच कंगना रणौत ने भी अपनी बात रखी है। बता दें कि वह अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' के सिलसिले में वाराणसी में पहुंची हैं।

Kangana Ranaut reached to varanasi for Dhaakad promotion she said there Lord Shiva in every particle of Kashi
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

पूरी टीम के साथ काशी पहुंची
कंगना रणौत फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों के साथ वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन और पूजा की। इस दौरान मीडिया ने जब कंगना से ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के दावों पर सवाल किया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिया। अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कंगना ने कहा, 'काशी के कण-कण में महादेव बसे हैं'। कंगना ने कहा, 'मथुरा के कण कण में भगवान कृष्ण हैं और अयोध्या के कण कण में भगवान राम हैं। उसी तरह काशी के कण कण में महादेव बसे हैं। उन्हें स्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है, वह हर कण में हैं।' बेबाकी से जवाब देने के बाद कंगना रणौत ने हर हर महादेव के नारे लगाए। बता दें कि कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया  पर काफी वायरल हो रहा है।

Kangana Ranaut reached to varanasi for Dhaakad promotion she said there Lord Shiva in every particle of Kashi
कंगना रणौत - फोटो : PTI

इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें
बता दें कि कंगना इन दिनों फिल्म 'धाकड़' के प्रमोशन में जुटी हैं। वह अलग-अलग जगहों पर जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। कुछ दिन पहले वह 'द कपिल शर्मा: शो में पहुंची थीं। अब वह वाराणसी पहुंची हैं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनके को स्टार अर्जुन रामपल और दिव्या दत्ता भी मौजूद हैं। बता दें कि कंगना ने 'धाकड़' में जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं। उनकी यह फिल्म 20 मई को यानी कल रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed