{"_id":"610f6fb78ebc3e798c40f68b","slug":"kangana-ranaut-reacts-after-seeing-srinagar-lal-chowk-illuminated-with-tricolor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: 'कश्मीर ही नहीं, वहां की जनता भी हमारी है', तिरंगे की रौशनी में रंगे लाल चौक को देखकर बोलीं कंगना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीनगर: 'कश्मीर ही नहीं, वहां की जनता भी हमारी है', तिरंगे की रौशनी में रंगे लाल चौक को देखकर बोलीं कंगना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, श्रीनगर का लाल चौक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी किसी के साथ बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। वैसे जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से श्रीनगर के घंटाघर के लाल चौक को तिरंगे की रौशनी में रंगे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना उन कलाकारों में से एक हैं जो खुलकर देश के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात रखती हैं। हालांकि कंगना को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है लेकिन वह कभी भी अपने बेबाक राय देने से पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में श्रीनगर के घंटा घर के लाल चौक को तिरंगे की रौशनी से रंगा गया है जिसकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
तिरंगे में रंगे लाल चौक को देख देश की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे की रौशनी में रंगे लाल चौक की तस्वीरों को साझा किया है और एक खास संदेश भी लिखा है। पहली तस्वीर के साथ कंगना ने अपने कैप्शन में लिखा, 'साफ संदेश, सिर्फ कश्मीर ही नहीं कश्मीर के बहन-भाई, सब जनता हमारी है, जय हिंद' ।
3 of 5
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं लाल चौक की दूसरी तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा, 'धर्म किसी भी देश की पहचान नहीं बन सकता, केवल राष्ट्रीयवाद बन सकता है।' बता दें, कंगना के ये दोनों पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कंगना की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कंगना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संग गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी की मुलाकात पर टिप्पणी कर चर्चा में आ गई थीं। कंगना ने लिखा था, 'आपकी पॉलिटिक्स पॉलिटिक्स है और हमारी पॉलिटिक्स एजेंडा है। ऐसे कैसे जी?'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।