{"_id":"631dfbe41756f23acb34b9de","slug":"kangana-ranaut-reacts-on-fake-earning-of-brahmastra-says-70-of-collection-is-wrong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई पर उठाए सवाल, कहा- फिल्म के नए आंकड़े काफी कम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई पर उठाए सवाल, कहा- फिल्म के नए आंकड़े काफी कम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:48 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत ने ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम पर साधा निशाना
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बीते दिनों सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है। आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले 2 दिन में ही दुनिया भर में 160 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड तक फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को भी छू लेगी। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से जहां फिल्म के मेकर्स और कलाकार काफी खुश हैं, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक बार फिर फिल्म और इसकी टीम पर निशाना साधा है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्मेमेकर और राइटर एरे मृदुला कैथेर ने एक ट्वीट को शेयर करते हुए ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में बहुत ज्यादा हेरफेर के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मृदुला के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा कि, ब्रह्मास्त्र एक नए लोअर स्टेट पर है। मृदुला ने अपने ट्वीट में यह दावा किया कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
मृदुला ने अपने ट्वीट में लिखा कुछ ट्रेड एनालिस्ट ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस के आंकड़े नहीं दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पूरी तरह से मैनिपुलेट किया गया है। जो लोग फर्जी बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ मजाक कर रहे हैं, उन्हें मोटा पैसा दिया जाता है। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा मैनिपुलेशन हो सकता है। 60 से 70 परसेंट आंकड़े नकली है। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने इंस्टा पर इसका स्क्रीनशाट शेयर करते हुए- लिखा वाह, 70 परसेंट यह ब्रह्मास्त्र के लिए एक नया निचला स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत, आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने इस तरह फिल्म और इसके कलाकारों पर निशाना साधा हो। एक्ट्रेस ने पहले भी फिल्म को मिले नेगेटिव रिव्यू को शेयर करते हुए कहा था कि करण जौहर ने 600 करोड़ रुपए एक ऐसे डायरेक्टर को दिए, जिसने अपने करियर में एक भी अच्छी फिल्म नहीं बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर पर भी निशाना साधा था। फिल्म की बात करें तो 9 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, साउथ एक्टर नागार्जुन और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।