{"_id":"59e0b9b34f1c1b6f548b7418","slug":"kangana-ranaut-receives-a-legal-notice-from-aditya-pancholi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक आैर अभिनेता कंगना के निशाने पर, इंटरव्यू में संबंधों का खुलासा करते ही फंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक आैर अभिनेता कंगना के निशाने पर, इंटरव्यू में संबंधों का खुलासा करते ही फंसी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:48 AM IST
विज्ञापन
कंगना राणावत (फाइल फोटो)
अपने 'बोल्ड स्टेटमेन्ट' और 'डेविल-मे-केयर' रवैये के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ समय से कंगना और ऋतिक रोशन के बीच टकराव चल रहा था, जिसका नतीजा तो कुछ नहीं निकला मगर कंगना को इस विवाद में कानूनी नोटिस जरूर मिल गया...
Trending Videos
कंगना और ऋतिक (फाइल फोटो)
बस फिर क्या था लोगों को गर्मा-गरम 'टॉकिंग टॉपिक' मिल गया। यह मामला लोग भूले भी नहीं थे कि कंगना ने एक बार फिर पंगा मोल ले लिया, लेकिन इस बार उनके निशाने पर ऋतिक नहीं बल्कि कोई और है। जानना नहीं चाहेंगे कि अब कंगना किससे भिड़ने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य पंचोली (फाइल फोटो)
ये कोई और नहीं बल्कि कंगना के पूर्व प्रेमी आदित्य पंचोली हैं। एक टेलीविजन साक्षात्कार में बोलते हुए कंगना ने उन्हें निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, 'आदित्य पांचोली ने मेरे लिए एक मकान लिया लेकिन उसने कभी भी मेरे दोस्तों को वहां आने की इजाजत नहीं दी। यह एक तरह से किसी को हाउस अरेस्ट रखने जैसा है।
डेमो
कंगना ने बताया वह उनकी पत्नी (ज़रीना वहाब) से भी मिली। कंगना बोली उस समय मेरी फिल्म, 'गैंगस्टर' रिलीज होने वाली थी। कंगना ने कहा उस समय मैं एक नाबालिग लड़की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आदित्य की बेटी कंगना से एक महज एक साल बड़ी है।
विज्ञापन
अपनी पत्नी के साथ आदित्य
इसके आगे कंगना बोलीं 'मुझे याद है कि उनकी पत्नी से मिलकर मैंने कहा था 'कृपया मुझे बचाओ! मैं आपकी बेटी से छोटी हूँ। मैं एक नाबालिग लड़की हूं और मैं अपने माता-पिता को इसके बारे में नहीं बता सकती। ' इसके बाद आदित्य की पत्नी ने कंगना से कहा कि अच्छा है वे घर पर नहीं है। नहीं तो उन्होंने हमेशा सबकी मदद की है। इसके बाद वह बोली मैं आपकी मदद नहीं कर सकती।
