कंगना रनौत ने अपने पिछले इंटरव्यू में तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर को निशाने पर लिया था। उन्होंने तापसी और स्वरा को बी- ग्रेड एक्ट्रेस कहा था। कंगना के इस बयान पर तापसी ने पलटवार किया था। स्क्रीनराइटर कनिका ढिल्लन ने तापसी का सपोर्ट करते हुए कहा था कि उनकी पिछली पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 352 करोड़ का बिजनेस किया है। अब कंगना ने एक बार फिर तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लन को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें जवाब दिया है। कंगना ने कहा है कि तापसी ने अपनी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है।
तापसी पन्नू पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- 'जिंदगी में उन्होंने एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "'मिशन मंगल' और 'बदला' पुरुष प्रधान फिल्में हैं। तापसी ने अपनी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। कनिका ढिल्लन और लेफ्ट के पूरा इकोसिस्टम सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर को छिपाने की कोशिश कर रहा है। वो सुशांत जिसने नेपोटिज्म और बुलिंग को लेकर शिकायत की। आप सबको शर्म आनी चाहिए। किसी ने भी उसे नहीं बचाया लेकिन अब उसके हत्यारों को बचाने की कोशिश की जा रही है।"
MissionM or Badla they are male dominated films, @taapsee never gave a solo hit in her whole life @KanikaDhillon n whole left ecosystem trying to cover up murder of SSR who complained about nepotism n Bullying shame on you all no one defended him but defending his murders now. https://t.co/u3PASs22WQ
क्या कहा था कनिका ढिल्लन ने?
Attagirl! @taapsee ... N not to forget... as per recent articles in public domain-n I quote “her last 5 releases made 352 cr’at box-office- stating her as d Most successful n highest grossing actress of hindi film industry last year!” Well take a bow! ❤️ so proud o u! 💪 https://t.co/r0FFceEm7R
कनिका ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हाल ही में पब्लिक डोमेन पर मौजूद एक आर्टिकल के अनुसार, तापसी की पिछली पांच फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 352 करोड़ का बिजनेस किया है और इससे वह पिछले साल हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा सफल और ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्री हैं।'
तापसी ने क्या था?
Maine suna class 12th n 10th ke result ke baad humaara result bhi aa gaya hai! Humaara grade system ab official hai ? Abhi tak toh number system pe value decide hoti thi na 🤔 #MaLifeMaRulesMaShitMaPot
तापसी ने कंगना का नाम लिए बिना एक ट्वीट करते हुए उन पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, 'मैंने सुना क्लास 12 और 10 के रिजल्ट के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है। हमारा ग्रेड सिस्टम अब ऑफिशल है? अभी तक तो नंबर सिस्टम पर वैल्यू डिसाइड होती थी ना?'
कंगना ने दिया था बयान
कंगना ने अपने इंटरव्यू में तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड अभिनेत्रियां कहा था। कंगना ने तापसी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर उन्हें करण जौहर इतने पसंद हैं तो वह अभी तक बी ग्रेड एक्ट्रेसेस क्यों हैं? कंगना ने तापसी और स्वरा का उदाहरण देते हुए कहा कि ये दोनों देखने में आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर हैं और एक्टर भी बेहतर हैं। फिर भी इन्हें बड़ी फिल्में न मिलने का कारण नेपोटिज्म है और इससे यह बात साबित होती है।
सुशांत की मौत के मामले में कंगना रनौत की कानूनी मदद करेंगे सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- 'हिम्मत के मामले में कंगना सबसे अव्वल'