बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड में फैले भाई- भतीजावाद और वशंवाद पर खुलकर बोल रही हैं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर वह कई फिल्मी हस्तियों को भी निशाने पर ले रही हैं। ऐसे में अब उन्हें भाजपा नेता और सासंद सुब्रमण्यम स्वामी का भी साथ मिल गया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना को हर तरह की मदद देने का फैसला किया है।
सुशांत की मौत के मामले में कंगना रनौत की कानूनी मदद करेंगे सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- 'हिम्मत के मामले में कंगना सबसे अव्वल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में कंगना रनौत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बारे में बोला था कि पुलिस ने बॉलीवुड के एक तबके से अभी तक पूछताछ की ही नहीं है। इस बात को लेकर कंगना ने दावा किया था कि अगर उनकी यह बात गलत साबित होती है तो वह अपना पद्मश्री पुरस्कार तक वापस करने को तैयार हैं। जिसके बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना रनौत को हर तरह की कानूनी मदद करने का फैसला किया है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, 'कंगना रनौत के ऑफिस ने वकील ईशकरण से संपर्क किया है। कंगना को किस तरह हम कानूनी मदद करें, इस बारे में हम जल्द ही मिलकर चर्चा करेंगे। हम कोशिश करेंगे कि कंगना की मुंबई पुलिस के साथ मीटिंग करवाई जाए। मुझे बताया गया है कि वह हिंदी सिनेमा में स्टारडम के मामले में टॉप तीन सितारों में से एक हैं, लेकिन हिम्मत के मामले में वह सबसे अव्वल हैं।'
Kangana Ranaut's office has contacted Ishkaran. Ishkaran and I will meet soon to discuss how to assist her with her legal rights if and when the meeting with the Mumbai Police takes place. I am told she is among top three in Hindi cinema stardom. But on guts she gets top marks.
इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी के वकील इशकरण ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी कि सुब्रमण्यम स्वामी कंगना रनौत की हर संभव मदद करेंगे। रविवार को इशकरण ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'डॉ. स्वामी ने पहले ही कहा है कि अगर कंगना की टीम को पुलिस को बयान देते समय किसी कानूनी सपोर्ट की जरूरत है, तो मैं वो देने को तैयार हूं।' आपको बता दें कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर हाल ही में कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बयान देने के लिए बुलाया था। मैंने उनको बताया कि अभी मैं मनाली में हूं और क्या मेरा बयान लेने के लिए आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं, लेकिन उनका अभी तक मुझे कोई जवाब नहीं आया है।'
Dr @Swamy39 has already said, if @KanganaTeam wants any legal support on her statements to Police, I am willing to provide it. https://t.co/gGqkdZPYna
— Ishkaran Singh Bhandari (@ishkarnBHANDARI) July 19, 2020
कंगना रनौत ने आगे कहा था, ' मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जांए लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं। निर्माता आदित्य चोपड़ा, फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म निर्माता- निर्देशक करण जौहर और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए।' बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की फिल्मों में हुई एंट्री, तस्वीरें देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा