बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत बीते एक महीने से चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके लाखों फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। इस बीच फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की मौत के घटनाक्रम से जुड़ी एक फिल्मी की घोषणा की गई है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। इसके साथ ही चर्चा में इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले सचिन तिवारी भी आ गए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की फिल्मों में हुई एंट्री, तस्वीरें देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के घटनाक्रम से प्रेरित एक फिल्म की घोषणा हुई है। इस फिल्म का नाम 'सुसाइड ऑर मर्डर: अ स्टार वॉज लॉस्ट' है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल के नाम से मशहूर टिक टॉकर सचिन तिवारी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। जबकि इसका निर्देशन शमिक मौलिक करेंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Sachin Tiwari (@officialtiwarisachin) on
'सुसाइड ऑर मर्डर : अ स्टार वॉज लॉस्ट' को ओटीटी प्लेटफॉर्म वीएसजी बिंज पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी वीएसजी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वीएसजी ने फिल्म के पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें सचिन तिवारी बॉलीवुड में आउटसाइडर के रूप नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
पोस्टर को साझा करते हुए वीएसजी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'छोटे से कस्बे का एक लड़का फिल्म इंडस्ट्री में चमकता सितारा बन जाता है। यह उसकी कहानी है। एक आउटसाइडर के रूप में पेश हैं सचिन तिवारी। वीएसजी बिंज लेकर आ रहे हैं 'सुसाइड ऑर मर्डर'।' फिल्म का पोस्टर रिलीज होती ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन तिवारी के सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने की वजह से उनके फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।
A post shared by VSG Binge (@vsgbinge) on
आपको बता दें कि 34 साल के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। पुलिस जांच में पता चला कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर पुलिस हर तरह से जांच कर रही है। साथ ही बॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियों से भी पूछताछ कर रही है।
पढ़ें: बॉलीवुड की ये चार फिल्में हमेशा रहीं चर्चा में, लेकिन सिनेमाघर में कभी नहीं हो सकीं रिलीज