सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से 'आउटसाइडर' और 'इनसाइडर' को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हाल ही में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधा। बस फिर क्या था उसके बाद ट्विटर पर तीनों अभिनेत्रियां ट्रेडिंग में बनी रहीं। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर का समर्थन किया तो वहीं कुछ कंगना रनौत के पक्ष में उतरे। इस बीच 'शरारत' फेम अभिनेत्री श्रुति सेठ ने तापसी पन्नू को लेकर ट्वीट किया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
तापसी पन्नू का समर्थन करने पर ट्रोल हुईं श्रुति सेठ, एक के बाद एक ट्वीट्स कर अभिनेत्री ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति ने लिखा कि 'मैं आउटसाइडर हूं। मुझे अपने प्रोफेशन से काफी कुछ मिला है। अच्छे दयालु, प्रतिभाशाली और सम्मानित लोगों के साथ यादगार प्रोजेक्ट्स। मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। मैं हमेशा इसकी आभारी रहूंगी। मेरे पास दुनिया का सबसे अच्छा काम है।' इसी ट्वीट पर श्रुति को ट्रोल किया जाने लगा था।
#IAmAnOutsider & I have received so much from my profession. Memorable projects with good, kind, talented & honourable people I’ve received immense love from the audience, for which I am eternally grateful. I have the best job in the world.
Thank you universe!
ट्रोल किए जाने पर श्रुति ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। उन्होंने लिखा, 'अगर आपका फैमिली बिजनेस है तो उसे आप किसे देंगे? आपने कब खुद को मिला एक अच्छा मौका दूसरे को दिया था?' एक अन्य ट्वीट में श्रुति लिखती हैं कि 'फिल्म इंडस्ट्री ने आउटसाइडर्स का स्वागत किया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौका दिया है।'
When was the last time you gave up your privilege to a more deserving person than yourself?
श्रुति आगे कहती हैं कि 'मैं जितने भी लोगों को जानती हूं उनमें से लगभग सभी बाहर से आए हैं। वो सफल हैं क्योंकि वो अपने टैलेंट और मेहनत के बलबूते दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे।'
Almost everyone I know has come from outside the industry. They have succeeded because of their talent and hard work and the love that the audience has bestowed upon them. Almost everyone I know has come from outside the industry. They have succeeded because of their talent and hard work and the love that the audience has bestowed upon them.
श्रुति सेठ कहती हैं कि 'हां इस सिस्टम में समस्या है, जैसे कि दूसरे बिजनेस में है। पर यहां पर अच्छे लोग भी हैं और मैं उनके साथ हूं। मैं भी एक आउटसाइडर हूं।'
Yes there are systemic problems, much like other businesses. But there is an equal amount of good, kind, generous & honourable people there too.
— Shruti Seth (@SethShruti) July 19, 2020
And I stand by those good kind, generous & honourable people because #IAmAnOutsider and they took me in.