फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की ये चार फिल्में हमेशा रहीं चर्चा में, लेकिन सिनेमाघर में कभी नहीं हो सकीं रिलीज

Mon, 20 Jul 2020 08:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jul 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Unfreedom paanch Urf Professor Bandit Queen and The Painted House these bollywood movie never released in theater
अनफ्रीडम, द पेंटेड हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। इसमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं तो बहुत बार कुछ फिल्मों को मुंह की खानी पड़ी जाती है। इसके अलावा कुछ ऐसी फिल्में भी होती हैं जो अपनी कहानी, सीन और मुद्दे की वजह से विवादों में आ जाती हैं। सभी फिल्मों को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड की कई फिल्में अपने विवादित मुद्दे और कंटेंट की वजह से कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकीं। हम आज आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बन तो गईं लेकिन सिनेमाघरों में कभी रिलीज नहीं हो पाईं। 

Unfreedom paanch Urf Professor Bandit Queen and The Painted House these bollywood movie never released in theater
अनफ्रीडम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- अनफ्रीडम
यह फिल्म साल 2014 में आई थी। यह फिल्म समलैंगिक संबंधों पर आधारित थी। इस फिल्म में आदिल हुसैन और विक्टर बनर्जी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को बोल्ड सीन और विवादित कंटेंट होने के चलते भारत में कभी रिलीज नहीं किया गया। कुछ समय बात इस फिल्म में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया। फिल्म अनफ्रीडम का निर्देशन अमित कुमार ने किया था। 

Unfreedom paanch Urf Professor Bandit Queen and The Painted House these bollywood movie never released in theater
पांच - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- पांच
इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। हिंसा, ड्रग्स और रॉक एंड रोल कल्चर की वजह से फिल्म पांच सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। सेंसर बोर्ड के लाख कट लगाने के बाद भी फिल्म रिलीज नहीं हो सकी और इसे बैन करना पड़ा था। हालांकि इस फिल्म को डाउनलोड करके और यूट्यूब पर खूब देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unfreedom paanch Urf Professor Bandit Queen and The Painted House these bollywood movie never released in theater
उर्फ प्रोफेसर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- उर्फ प्रोफेसर
यह फिल्म साल 2001 में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म में मनोज पाहवा, अंतरा माली, शर्मन जोशी और यशपाल शर्मा जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे, लेकिन बोल्ड सीन और अश्लील भाषा के चलते इस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली और यह कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Unfreedom paanch Urf Professor Bandit Queen and The Painted House these bollywood movie never released in theater
द पेंटेड हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- द पेंटेंड हाउस 
यह फिल्म 2015 में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक बूढ़े शख्स और जवान लड़की के प्रेम संबंधों पर आधारित थी। इस फिल्म के कंटेंट पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी और इसको बैन कर दिया था। 


पढ़ें: कन्नड़ फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री शांथम्मा का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed