कोरोना वायरस का प्रकोप आम से लेकर खास तक, सभी लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है। बीते कुछ समय में इस खतरनाक वायरस ने कई फिल्मी हस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस कड़ी में अब साउथ सिनेमा की अभिनेत्री और सुपरस्टार अर्जुन सर्जा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन भी शामिल हो गई हैं।ऐश्वर्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।
Aishwarya Arjun: कोरोना वायरस की चपेट में आई ये साउथ इंडियन एक्ट्रेस, जारी है इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने संक्रमित होने की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह हाल ही में कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। ऐसे में वह घर में क्वारंटीन हैं और सभी जरूरी चीजें, दवाईयां ले रही हैं।
ऐश्वर्या अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हाल ही में मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हूं। मैं एक पेशेवर मेडिकल टीम द्वारा निर्देशित सभी आवश्यक सावधानी बरतते हुए घर पर ही क्वरांटीन हूं। बीते कुछ समय में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना ख्याल रखें। सभी सुरक्षित रहें और कृपया मास्क जरूर पहने। मैं जल्दी ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दूंगी।'

ऐश्वर्या अर्जुन की इस पोस्ट पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनसे पहले साउथ सिनेमा के अभिनेता ध्रुव सर्जा ने भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ध्रुव सर्जा कन्नड़ सिनेमा के कलाकार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह और उनकी पत्नी प्रेरणा शंकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
ध्रुव सर्जा ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा था, 'मुझे और मेरी पत्नी में कोविड-19 के हल्के लक्षणों का पता चला है और इसलिए हमने खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया है। मुझे यकीन है कि हम सभी जल्द ठीक हो जाएंगे! वह सभी लोग जो हमारे संपर्क में थे, कृपया अपना टेस्ट करवा लें, और सुरक्षित रहें।'
My wife and I have both been tested positive for COVID-19 with mild symptoms and hence chosen to get ourselves hospitalised. I’m sure we’ll be back all fine! All those who were in close proximity with us please get yourselves tested and remain safe.
ಜೈ ಆಂಜನೇಯ 💪🏼