फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को खेती करता देख कांग्रेस नेता ने किया रिएक्ट, कहा- 'यह वीडियो उन्होंने अपने आनंद के लिए बनाया है...'

Mon, 20 Jul 2020 06:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tractor Plough Congress leader Sanjay Nirupam reaction of actor Farming In His Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में जब से लॉकडाउन लगा है तभी से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। बीते कुछ समय से सलमान खान खेती करने की वजह से चर्चा में हैं। जिसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Salman Khan Tractor Plough Congress leader Sanjay Nirupam reaction of actor Farming In His Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सलमान खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिख रहे हैं। किसान की तरह सलमान खान वीडियो में कभी ट्रैक्टर चलाते तो कभी हल पर खड़े होकर खेत जोतने में मदद करते नजर आते। बारिश के बीच सलमान के इस वीडियो को बनाया गया है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'खेती'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Farminggg

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Salman Khan Tractor Plough Congress leader Sanjay Nirupam reaction of actor Farming In His Panvel Farmhouse
संजय निरुपम - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के इस वीडियो पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर सलमान खान के वीडियो को साझा करते हुए कहा कि सलमान का यह वीडियो नौजवानों को खेती करने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tractor Plough Congress leader Sanjay Nirupam reaction of actor Farming In His Panvel Farmhouse
कांग्रेस नेता संजय निरुपम - फोटो : ANI

संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सलमान खान ने यह वीडियो हालांकि अपने आनंद के लिए बनाया है। फिर भी इससे भारत के नौजवानों में खेती के प्रति नया उत्साह पैदा हो सकता है। देश में खेती करने से कतराने का एक नया ट्रेंड चल रहा है। वैसे में, धोनी और सलमान के किसानी वीडियो ट्रेंड को भी पलट सकते हैं।' 
 

विज्ञापन
Salman Khan Tractor Plough Congress leader Sanjay Nirupam reaction of actor Farming In His Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के लिए संजय निरुपम का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दबंग खान के फैंस भी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अपने ट्रैक्टर वाले वीडियो से पहले सलमान खान ने मिट्टी से सनी अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में सलमान खान पूरी तरह से कीचड़ में लिपटे दिख रहे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने देश के किसानों के लिए खास संदेश भी लिखा था। उन्होंने तस्वीर के पोस्ट में लिखा था, 'सभी किसानों का सम्मान।'

पढ़ें: जी5 को मिला नया वाइस प्रेसीडेंट, ऋचा की होममेड फिल्म और इंडियन आइ़डल के ऑडीशन समेत पांच फटाफट खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed