{"_id":"602fd5878ebc3ee9243f0851","slug":"kangana-ranaut-responded-to-minister-sukhdev-panse-who-allegedly-called-her-naachne-gaane-waali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नाचने गाने वाली' कहने वाले मंत्री पर कंगना का पलटवार, कहा- मैं दीपिका, कटरीना की तरह कमर नहीं हिलाती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नाचने गाने वाली' कहने वाले मंत्री पर कंगना का पलटवार, कहा- मैं दीपिका, कटरीना की तरह कमर नहीं हिलाती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-सुखदेव पांसे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखदेव पांसे की टिप्पणियों पर पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व ने कंगना को 'नाचने गाने वाली' (आइटम गर्ल) बताया था। कंगना ने सांसद पर पलटवार करते हुए 'बेवकूफ' बताया है। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं... मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। मैंने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म को मना कर दिया था, जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुडीया गैंग मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गई हैं। मैं एक राजपूत महिला हूं मैं कमर नहीं हिलाती हूं, हड्डियां तोड़ती हूं'।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। कंगना रणौत को सोशल मीडिया पर अपनी विचारधारा की बात करने के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। उनके ट्रोलर्स अधिकतर विरोधी विचारधारा के होते हैं। मालूम हो कि कंगना रणौत हाल ही में मध्यप्रदेश में फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग कर रही थी और खबर आई कि कांग्रेस के कुछ नेता मध्यप्रदेश में 'धाकड़' की शूट रोकने के लिए आंदोलन करने की धमकी दे रहे थे।
3 of 5
कंगना रणौत, रजी घई
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
कांग्रेस के पूर्व सांसद और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सुखदेव पांसे ने कंगना को नाचने-गाने वाली बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कंगना रणौत ने किसानों का अपमान किया है। सुखदेव पांसे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है। पिछले हफ्ते कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वह कंगना रणौत की फिल्म की शूटिंग के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईएएमएस की रिपोर्ट के अनुसार सुखदेव पानसे ने पुलिस एक्शन को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा, 'पुलिस को कंगना रणौत की कठपुतली पेट की तरह काम नहीं करना चाहिए क्योंकि सरकारें बदलती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
पुलिस की कार्यवाई की जांच होनी चाहिए और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।' बता दें कि कंगना रणौत फिल्मों में अपने किरदार के लिए बेहद पसंद की जाती हैं। कंगना जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी आक्रामक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।