{"_id":"6030a0dd8ebc3ee95b11faf7","slug":"annu-kapoor-birthday-special-lesser-known-facts-about-his-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अनु कपूर, दो पत्नियों के बीच ऐसे उलझी थी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अनु कपूर, दो पत्नियों के बीच ऐसे उलझी थी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनु कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर अभिनेता अनु कपूर का आज जन्मदिन है। अनु का जन्म 20 फरवरी, 1956 को भोपाल में हुआ था। उन्होंने 1983 में फिल्म 'मंडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म 'उत्सव' से पहचान मिली थी। अनु कपूर के पिता मदन लाल एक थिएटर कंपनी चलाते थे। उनकी मां टीचर थीं। उनका परिवार बेहद कठिन समय से गुजरा है। आइए जानते हैं अनु के करियर और निजी जिंदगी के बारे में...
2 of 5
अनु कपूर
- फोटो : social media
अनु घर में आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी पढ़ाई नहीं पूरी कर पाए। उनकी मां 40 रुपए की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। घर की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचे। अन्नू आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन पढ़ाई पूरी ना हो पाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
3 of 5
अनु कपूर
- फोटो : Social Media
कुछ समय बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यहां एक नाटक के दौरान उन्होंने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुजर्ग व्यक्ति का किरदार किया था जो फिल्मकार श्याम बेनेगल को काफी पसंद आया था। इसके बाद उन्हें फिल्म मंडी में काम करने का ऑफर मिला। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनु कपूर
- फोटो : social media
अनु कपूर भारतीय टेलीविजन उद्योग का भी एक चर्चित चेहरा रहे हैं। उन्होंने कई शो होस्ट किए हैं। टीवी शो 'अंताक्षरी' उनके यादगार शो में से एक है। उन्हें हिंदू शास्त्रों का भी ज्ञान है। अनु कपूर ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई ट्विस्ट आए।
विज्ञापन
5 of 5
अनु कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अनुपमा कपूर से 1992 में शादी की थी, लेकिन अगले ही साल उनका तलाक हो गया था। अनुपमा अमेरिका की रहने वाली थीं और उनसे 13 साल छोटी थीं। इसके बाद अनु कपूर ने 1995 में अरुणिता मुखर्जी से शादी की। अनु चोरी-चुपके अपनी पहली पत्नी अनुपमा से होटल में मिला करते थे। ये सब पता चलने के बाद अरुनिता ने अनु कपूर को तलाक दे दिया। साल 2008 में अन्नू ने अपनी पहली पत्नी अनुपमा से फिर से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।