फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के बाद भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- देश राष्ट्रवादियों के साथ बदसलूकी करता है

Thu, 23 Dec 2021 06:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 23 Dec 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut said This country continues to ill treat nationalists after Mumbai police inquiry
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से कानूनी पचड़े में अक्सर फंस जाती हैं। बीते दिनों कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए सिख समुदाय के लिए एक बयान दिया था, जिसके बाद कंगना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुआ। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ सिख समुदाय ने शिकायत भी दर्ज करवाई, जिसके बाद आज यानी गुरुवार को कंगना रणौत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं। कंगना यहां पर लगभग सुबह 11 बजे पहुंची थीं और उन्होंने अपना बयान भी दर्ज करवाया, जिसके बाद कंगना लगभग डेढ़ घंटे बाद स्टेशन से बाहर निकलीं।


 
वहीं, बयान दर्ज कराने के बाद कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक साथ दो पोस्ट शेयर किए, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकाली है। इस दौरान कंगना ने शिकायत करते हुए कहा कि देश में राष्ट्रवादियों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। इस दौरान कंगना ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जो पुलिस स्टेशन के बाहर की है।

Kangana Ranaut said This country continues to ill treat nationalists after Mumbai police inquiry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पुलिस स्टेशन में जाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कंगना ने राष्ट्रवादियों के साथ बुरा बर्ताव करने की बात कही। उन्होंने लिखा, ‘एक और दिन पुलिस स्टेशन में, सौ एफआईआर जो राजनीति से प्रेरित है घंटों की पूछताछ।’

Kangana Ranaut said This country continues to ill treat nationalists after Mumbai police inquiry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे कंगना रणौत ने एक और इंस्टा स्टोरी लगाई, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, ‘यह देश राष्ट्रवादियों के साथ दुर्व्यवहार और अवमूल्यन करना जारी रखता है और अगर आप अपने देश से प्यार करते हैं, तो आप एक बहुत शक्तिशाली दुश्मन के खिलाफ हैं। सत्ता में बैठे लोग वोट बैंक को प्राथमिकता देंगे और इसके लिए वे आतंकवाद को बढ़ावा दे सकते हैं। तो यह एक सुनसान सड़क है और अनुमान लगाओ क्या? यह ठीक है जयहिंद।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut said This country continues to ill treat nationalists after Mumbai police inquiry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना रणौत ने कृषि कानूनों की वापसी से नाखुश होकर किसानों और सिखों पर आपत्तिजनत कमेंट किया था, जिसके बाद कंगना का हर तरफ विरोध किया गया था। एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। इसके बाद कंगना को 22 दिसंबर को मुबंई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया। लेकिन कंगना शूटिंग में बिजी थीं और इसी के चलते एक्ट्रेस आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हुईं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut said This country continues to ill treat nationalists after Mumbai police inquiry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा था, ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था। उन्होंने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो, लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी उसके नाम से कांपते हैं ये लोग। इनको वैसा ही गुरु चाहिए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed