फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका का नाम लिए बिना कंगना का बड़ा हमला, बोलीं- फीस टैलेंट के आधार पर मिले न कि...

Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Says Actresses Are lying About Their Salaries and is she targets deepika padukone
Kangana Ranaut
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपने बेबाक बयानों और कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते आए दिन चर्चा में रहती हैं। कंगना आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी कंगना शामिल हैं। 
Kangana Ranaut Says Actresses Are lying About Their Salaries and is she targets deepika padukone
कंगना रनावत
हाल ही में कंगना से जब हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस के बारे में बात की गई तो कंगना ने बड़ी ही बेबाकी से इसका जवाब दिया। कंगना ने कहा, जब मैं बराबरी के मेहनताने के लिए आवाज उठा रही थी तो इंडस्ट्री में कुछ एक्ट्रेसस ऐसी भी थीं जिन्होंने यह कहना शुरू कर दिया कि उन्हें अभिनेताओं के बराबर फीस मिल रही है। उन्होंने अपनी फीस बढ़ा कर बतानी शुरू कर दी।
 
Kangana Ranaut Says Actresses Are lying About Their Salaries and is she targets deepika padukone
kangana
कंगना ने आगे कहा, इंडस्ट्री में बराबर मेहनताना पाने का मुद्दा मैंने इसलिए उठाया क्योंकि मैं भी किसी एक्टर की तरह ही 365 दिन काम करती हूं और मेरा मानना है कि किसी भी कलाकार को उनके टैलेंट के आधार पर फीस मिलनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Says Actresses Are lying About Their Salaries and is she targets deepika padukone
Kangana Ranaut
अब हो सकता है कंगना का इशारा दीपिका पादुकोण की तरफ हो क्योंकि हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। ‘पद्मवात’ के लिए भी दीपिका को उनके सह-कलाकार शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के मुकाबले ज्यादा रकम मिली थी।
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut Says Actresses Are lying About Their Salaries and is she targets deepika padukone
Kangana Ranaut
कंगना की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वह अपनी दो फिल्मों पर काम कर रही हैं। 'मणिकर्णिका' में वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी और फिल्म 'मेंटल है क्या?' में उनका किरदार अब तक साफ नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed