{"_id":"5c0259a5bdec22414474379f","slug":"kangana-ranaut-says-i-am-going-to-disassociate-from-manikarnika-if-labourers-money-remains-unpaid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मजदूरों-टेक्निशियनों के सपोर्ट में आईं कंगना, बोलीं- अगर उनकी बकाया फीस नहीं दी तो छोड़ दूंगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मजदूरों-टेक्निशियनों के सपोर्ट में आईं कंगना, बोलीं- अगर उनकी बकाया फीस नहीं दी तो छोड़ दूंगी फिल्म
Sat, 01 Dec 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही है। मजदूरों और टेक्निशियनों का बकाया पैसा ना देने पर कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग फेडरेशन और मजदूर यूनियन ने रोक दी है। इस बीच फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही कंगना रनौत का कहना है कि अगर एक भी मजदूर की फीस बकाया रहेगी तो वह फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी।
2 of 5
Manikarnika
कंगना ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कहा- यह बहुत दुखद है। मैंने हमेशा इस तरह की प्रथाओं का विरोध किया है। फिल्म इंडस्ट्री में लेबर और टेक्निशियनों को महत्वपूर्ण जगह नहीं दी जाती। मुझे नहीं पता फिल्म में कलाकारों को ही ज्यादा फेम क्यों दिया जाता है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
3 of 5
KANGANA
कंगना ने कहा- मैं भी एक टेक्निशियन बनना चाहती हूं। उनके बारे में लिखना चाहती हूं। उन्होंने कहा- पैसे न देने वाले विषय को गंभीरता से लेना होगा। मैंने फिल्म के मेकर्स से कह दिया है- अगर फिल्म के साथ इस तरह की समस्या रही तो मैं इसमें शामिल नहीं रहूंगी। बेशक मैंने इस फिल्म को अपने 300 दिन दिए हैं लेकिन इसके बावजूद मैं इसे छोड़ सकती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KANGANA
बता दें कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी के लिये मजदूरों और टेक्निशियन और एक्यूपमेंट का डेढ़ से दो करोड़ रुपये बकाया है।इस फिल्म के लिये जूनियर आर्टिस्टों का भी पैसा बाकी है। खबरों के मुताबिक, कंगना फिल्म के लिए 14 करोड़ की फीस ले रही हैं जबकि इसका बजट करीब 125 करोड़ है। फिल्म में वो रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
manikarnika
बॉक्स ऑफिस पर अगले साल 25 जनवरी को कंगना रनौत की मणिकर्णिका रिलीज होगी। इससे पहले डायरेक्टर कृष ने फिल्म से किनारा कर लिया। वहीं सोनू सूद समेेत कई एक्टर्स ने फिल्म बीच में ही छोड़ दी। कृष द्वारा निर्देशित यह फिल्म साहस, ताकत और दृढ़ संकल्प की कहानी बयां करती है और रानी लक्ष्मीबाई की असाधारण कहानी को दर्शाती है, जिसने 30 साल की उम्र में ही अपना जीवन न्योछावर कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।