फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना ने डायरेक्टर संग शेयर की फोटो, बोलीं- मेरे साथ शुरुआत करने वाले 'खान' के पीछे भाग जाते हैं

Wed, 10 Feb 2021 06:01 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 10 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut says leading directors started career with her but they go after khans
कंगना रणौत रजी घई - फोटो : Twitter- @Teamkangana

कंगना रणौत ने कहा है कि फिल्म उद्योग में आज के कई प्रमुख फिल्म निर्माताओं ने करियर की शुरुआत मेरे साथ की थी। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें एक बार फिर से खान, कपूर और कुमार को भी निशाना बनाया है।

kangana ranaut says leading directors started career with her but they go after khans
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana

कंगना रणौत ने लिखा कि भारत के कई प्रमुख फिल्म निर्माताओं ने मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की। जब वे सफल हो जाते हैं तो वे केवल खान, कपूर या कुमार के पीछे भागते हैं। प्रिय दोस्तों जब हमारे प्रमुख रजी घई एक शीर्ष फिल्म निर्माता बन जाएं तो कृपया उन्हें एक बार महिला केंद्रित फिल्में बनाने के लिए याद दिलाइएगा।

kangana ranaut says leading directors started career with her but they go after khans
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana

रजी ने इसका जवाब भी दिया है। उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए कहा है कि यह कैसा सफर रहा है। क्षितिज पर नई आयु की एक्शन स्टार को देख रहा हूं। बता दें कि कंगना की फिल्म धाकड़ को रजनीश रजी घई निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना एक एजेंट अग्नि की भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut says leading directors started career with her but they go after khans
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

धाकड़ में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदार में होंगी। वहीं इस फिल्म के जरिए कंगना ने अपनी नई फिल्मों का भी ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' है। इसके अलावा कंगना की दो फिल्में 'तेजस' और 'थलाइवी' रिलीज होने को तैयार हैं।

विज्ञापन
kangana ranaut says leading directors started career with her but they go after khans
कंगना का ट्वीट - फोटो : Twitter- @Teamkangana

धाकड़ के लिए कंगना ने कड़ी मेहनत की है और काफी पैसा भी लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उनकी फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च कर सेट तैयार किया गया है। कंगना डायरेक्टर के साथ रिहर्सल के वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। इसका एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने बताया था कि अभी तक का सबसे बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाएगा, लेकिन मैं उसकी तैयारी देखकर हैरान हूं. मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है. 25 करोड़ से ज्यादा पैसे सिर्फ इस एक एक्शन सीक्वेंस पर खर्च किए जा रहे हैं.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed