बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च की डेट सामने आ गई है। कंगना रणौत की इस खास फिल्म का ट्रेलर उनके जन्मदिन यानी 23 मार्च को रिलीज होगा। कंगना अपने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी फिल्म की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं।
थलाइवीः ट्रेलर रिलीज से पहले कंगना रणौत ने साझा कीं नई तस्वीरें, दर्शकों को याद आईं 'अम्मा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ लग रहा है। साथ ही वो 90 के दशक के कपड़ों में भी नजर आ रही हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पर बन रही इस फिल्म में कंगना उनका ही किरदार निभाती नजर आएंगी। इन तस्वीरों में वो काफी हद तक दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता जैसी नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होने में बस एक दिन बाकी है। इस बायोपिक की शूटिंग के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर कुछ ही महीनों के अंतराल पर इसे कम करना सिर्फ ये ही एक चुनौती नहीं थी। कुछ घंटों के इंतजार के बाद जया हमेशा के लिए आपकी है'।
One day to go for the trailer launch of #Thalaivi
Gaining 20 kgs and loosing it all back within a span of few months wasn’t the only challenge that I faced while filming this Epic Biopic, wait is getting over just in few hours Jaya will be your forever ❤️ pic.twitter.com/yeLDPfCdFQ
इससे पहले कंगना ने थलाइवी से जुड़ा एक वीडिया साझा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'स्क्रीन पर जयललिता और एमजीआर की मैजिकल जोड़ी थी। थलाइवी में जानिए इनकी कहानी'। दर्शकों को ये वीडियो काफी पसंद आया था। वहीं अब कंगना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।
Jayalalithaa and MGR were the magical duo on screen, a couple who people could not get enough for years to come. Know their story in #Thalaivi.
Trailer out in 2 days#Vijay @vishinduri @thearvindswami @ShaaileshRSingh @KarmaMediaent @TSeries @vibri_media @ZeeStudios_ #Spri pic.twitter.com/PCp116neUm
बता दें कि ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने ये घोषणा अभिनेत्री से राजनेता बनी जयललिता की 73वीं जयंती के मौके पर की थी। इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में कंगना के अलावा अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।