बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंगना अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय साझा करती हैं। हाल ही में कंगना ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। फिल्मों में नाम कमा रहीं कंगना रणौत जल्द ही मनाली में रेस्टोरेंट खोलने का सपना पूरा करने जा रही हैं। इस बात का खुलासा खुद कंगना ने किया है।
मनाली में अपने दूसरे सपने को पूरा करने जा रही हैं कंगना रणौत, तस्वीर साझा कर फैंस को दी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना रणौत ने बताया है कि वो अपना पहला रेस्टोरेंट मनाली में खोलने जा रही हैं। ये कंगना के लिए एक सपने जैसा है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये कंगना का पहला रेस्टोरेंट हैं जो वो अपने गृहनगर में बना रही हैं।
कंगना का मानना है कि ये प्रोजेक्ट उनके फैंस को उनके और करीब ले आएगा। कंगना ने ट्वीट किया, 'मैं अपने नए सपने नए वेंचर के बारे मे आपको बता रही हूं, ये कुछ ऐसा है जो आपको और मुझे एक दूसरे के करीब ले आएगा। फिल्मों के अलावा खाना भी मेरा पैशन है, अब मैं FnB इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख रही हूं। मनाली में अपना पहला रेस्तरां खोलने जा रही हूं। मेरी जबरदस्त टीम का शुक्रिया जो इस काम में लगी है और एक बेहतरीन चीज आपके सामने लाएगी। धन्यवाद'।
Sharing my new venture my dream with you all,something which will bring us closer,other than movies my other passion food, taking baby steps in to FnB industry,building my first cafe and restaurant in Manali, thanks to my terrific team dreaming of something spectacular. Thanks 🙏 pic.twitter.com/AJT0NVPAV2
कंगना इन तस्वीरों में अपने टीम के सदस्यों के साथ चर्चा करती दिख रही हैं। कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद टर्टल नेक वाली जैकेट पहुनी हुई है। साथ ही वो ब्लू डेनिम और एंकल बूट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना काफी कूल और खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि कंगना रेस्टोरेंट खोलने से पहले अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोल चुकी हैं। कंगना के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'मर्णिकर्णिका फिल्म्स' है।
गौरतलब है कि कंगना जड़ से जुड़ी हुई अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। शायद ये ही वजह है कि कंगना ने मनाली में अपने इस सपने को पूरा करने का फैसला लिया। कंगना के फैंस भी उनके इस फैसले से काफी खुश हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना बहुत जल्द फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो जयललिता की बायोपिक 'थलायवी' को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।