फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलटवार: 'एक राम भक्त झूठ नहीं बोलता', कोविड टेस्ट रिपोर्ट मांगने वालों को कंगना का मुंहतोड़ जवाब

Wed, 19 May 2021 03:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 19 May 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Covid Report for demons who questioned her credibility
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कंगना रणौत ने अपने कोरोना निगेटिव होने की खबर दी थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं। इसके साथ ही कंगना ने लिखा था, ‘‘आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं।  मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है। हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं। खैर, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’ बस इसी के बाद से विवाद शुरू हो गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद ही कंगना ने अपना अनुभव साझा किया। इसके बाद कुछ लोगों ने कंगना से निगेटिव रिपोर्ट का सबूत मांगा। जिसपर अब उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Kangana Ranaut Shares Covid Report for demons who questioned her credibility
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उनकी कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिख रही है। रिपोर्ट के साथ कंगना ने एक मैसेज भी लिखा है जो चर्चा में आ गया है। कंगना ने लिखा, 'सभी राक्षस जो मेरी रिपोर्ट मांग रहे थे, उनके लिए ये रही रिपोर्ट। क्योंकि वे जैसे हैं उन्हें दुनिया वैसी ही दिखती है लेकिन एक राम भक्त कभी झूठ नहीं बोलता... जय श्री राम।'

Kangana Ranaut Shares Covid Report for demons who questioned her credibility
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इससे पहले कंगना ने वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपना कोविड से ठीक होने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा था, ‘दोस्तों सबसे पहले तो डरना नहीं है क्योंकि जब आप डर जाते हैं तो अपने दिमाग उस दुश्मन को बैठा लेते हैं और फिर वो आप पर हावी हो जाता है। कोई भी समस्या हो तो उसका समाधान खोजना है। आप सुनिश्चित करें कि ये आपकी वजह से किसी और में न फैल पाए। आप खुद तक पहुंचने के लिए चीजों को तीन प्राथमिक चरणों में विभाजित कर लीजिेए। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर मजबूत बनिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Covid Report for demons who questioned her credibility
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने कहा था, 'पिछली बार जब मैंने इस बारे में कहा था तो कुछ लोग दुखी हो गए थे। इसलिए मेरी कोई इच्छा नहीं थी कि मैं कुछ कहूं यहां पर। क्योंकि ऐसा लगता है कि यहां अभिव्यक्ति की कोई आजादी ही नहीं है। ऐसा लगता है कि नकारात्मक लोगों का समूह हमेशा पॉजिटिव लोगों पर यहां हावी रहता है।’ बता दें कि कंगना पहले अपना अनुभव साझा नहीं करना चाहती थीं लेकिन उन्होंने अपनी बहन रंगोली के कहने पर ऐसा किया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Shares Covid Report for demons who questioned her credibility
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत देश के अधिकांश ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती रहती हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। ट्विटर द्वारा अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद अब वह इंस्टाग्राम पर पहुंच गई हैं और यहां धड़ल्ले से पोस्ट अपडेट कर रही हैं। बीते दिनों वह इस्रायल और फिलीस्तीन के बीच छिड़े यरुशलम के मुद्दे पर अपने बयान दे रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed