फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलटवार: कोर्ट से लौटकर कंगना रणौत का वार, बोलीं- जावेद अख्तर ने शिवसेना के दबाव में दर्ज करवाई थी शिकायत

Mon, 20 Sep 2021 06:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 20 Sep 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares photos on social media after her defamation case says shivsena pressure javed akhtar
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज करवाया था। जिसके लिए कंगना रणौत आज अंधेरी अदालत में पेश हुई थी। दरअसल कंगना के इस मामले की सुनवाई पहले होनी थी, लेकिन कंगना उस दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि वो अगर 20 सितम्बर 2021 को अदालत में पेश नहीं होती हैं तो उन्हें खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होगा। हालांकि आज यानि की 20 सितम्बर को कंगना कोर्ट में पेश हुईं।



कंगना ने किया पलटवार

कंगना रणौत ने इस मामले में जावेद अख्तर पर ही काउंटर याचिका दायर की। कंगना ने गीतकार पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई आरोप लगाए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अपनी राय हमेशा खुलकर रखने वालीं कंगना रणौत ने जावेद अख्तर के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार शिवसेना पर भी निशाना साधा है। कंगना रणौत का कहना है कि ये केस उन्होंने शिवसेना के दबाव में आकर किया।

Kangana Ranaut shares photos on social media after her defamation case says shivsena pressure javed akhtar
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने साधा शिवसेना पर निशाना

कंगना ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘याद रखो जिन्होंने आपको बनाया नहीं है वो आपको तोड़ भी नहीं सकते। आज जावेद अख्तर के केस की सुनवाई थी जो उन्होंने शिवसेना के दबाव में आकर किया था। अकेले योद्धा ने उन लकड़बग्घों का सामना भी स्टाइल में किया है’।

Kangana Ranaut shares photos on social media after her defamation case says shivsena pressure javed akhtar
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

15 नवम्बर को होगी अगली सुनवाई

इसके बाद सुनवाई एक अक्तूबर तक के लिए टाल दी गई है। कंगना ने ट्रांसफर ऑफ एप्लिकेशन दायर किया है इस पर सुनवाई 15 नवंबर को होगी। कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने दलील दी कि जब यह मामला जमानती है तो कंगना का रोजाना अदालत आना क्यों जरूरी है। कंगना के वकील ने कोरोना के लक्षण का कारण बताते हुए कुछ दिनों की छूट देने की याचिका की थी। कोर्ट ने छह दिनों की राहत देते हुए 20 सितंबर के लिए सुनवाई टाल दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares photos on social media after her defamation case says shivsena pressure javed akhtar
कंगना रणौत - फोटो : ANI

पुलिस रिपोर्ट पर किया भरोसा

रिजवान सिद्दीकी के जरिए दाखिल अपील में रणौत ने दावा किया कि अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने केवल पुलिस की रिपोर्ट पर भरोसा करके उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू की और स्वतंत्र रूप से गवाहों से पूछताछ नहीं की। जावेद अख्तर ने टेलीविजन साक्षात्कारों में उनके खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक और निराधार टिप्पणी करने के लिए नवंबर 2020 में मजिस्ट्रेट के समक्ष रणौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut shares photos on social media after her defamation case says shivsena pressure javed akhtar
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अदालत ने जुहू पुलिस को दिए निर्देश

अदालत ने दिसंबर में उपनगरीय जुहू पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपराध हुआ था और आगे जांच की जरूरत है। इस पर अदालत ने रणौत के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की और फरवरी 2021 में उन्हें समन जारी किया। लेकिन उसके बाद से ही लगातार कंगना कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed