फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: 'कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए मैंने एक महिला के साथ रात गुजारी', कंगना रणौत के शो में तहसीन पूनावाला ने खोला अपना गहरा राज

Sun, 13 Mar 2022 10:56 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Mar 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut show lockupp eviction tehseen poonawalla revealed he slept with a industrial wife on her husband request
तहसीन पूनावाला - फोटो : social media

कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। ये शो ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें कई सेलेब्स कंगना रणौत की जेल में कैद हैं। इस शो में इस शनिवार को तहसीन पूनावाला एलिमिनेट हो गए हैं। कंगना की जेल से बाहर जाने वाले तहसीन पूनावाला दूसरे कैदी हैं। इससे पहले शो से स्वामी चक्रपाणि एलिमिनेट हो चुके हैं। हालांकि, शो से बाहर जाने से पहले तहसीन पूनावाला ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। तहसीन ने कंगना की जेल में बताया कि वह एक इंडस्ट्रियल की पत्नी के साथ रात गुजार चुके हैं और ये सब उन्होंने एक डील के लिए किया था।

kangana ranaut show lockupp eviction tehseen poonawalla revealed he slept with a industrial wife on her husband request
तहसीन पूनावाला - फोटो : social media

तहसीन पूनावाला ने खोला राज
दरअसल, शो में तहसीन को एलिमिनेशन से पहले किसी एक कैदी को बचाने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने सायशा शिंदे को बचाया। लेकिन इसके लिए उन्हें अपने एक राज का भी खुलासा करना था, जो उन्होंने किया। तहसीन पूनावाला ने अपने राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि वह एक महिला के साथ रात गुजार चुके हैं और महिला के साथ राज गुजराने की डिमांड उसके इंडस्ट्रियल पति ने ही की थी। तहसीन ने भी इस डिमांड को मान लिया क्योंकि उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना था। तहसीन पूनावाला ने कहा, 'मैं एक बड़े इंडस्ट्रियल की पत्नी के साथ रात गुजार चुका हूं क्योंकि उसके पति ने ही मुझसे ये रिक्वेस्ट की थी।'

तहसीन के इस खुलासे पर कंगना रणौत ने उनसे ये पूछा कि क्या उनकी पत्नी मोनिका वाड्रा को ये सब पता है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मेरी पत्नी इस बारे में कुछ नहीं जानती थी। जब ये बात हुई तब मेरी शादी नहीं हुई थी। लेकिन जब मैं अपनी पत्नी से मिला और हमारा रिश्ता शुरू किया, तो मैंने उन्हें ये सब बता दिया था। 

kangana ranaut show lockupp eviction tehseen poonawalla revealed he slept with a industrial wife on her husband request
तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने लगाई फटकार
तहसीन पूनावाला कंगना रणौत की जेल में ब्लू टीम का हिस्सा थे लेकिन वह अपनी टीम के साथ मिल-जुलकर नहीं रहते थे। इतना ही नहीं, वह अपनी टीम के साथ ज्यादा स्ट्रैटजी भी बनाते हुए नजर नहीं आए थे, जिस वजह से कंगना रणौत ने उन्हें फटकार लगाई। तहसीन के शो से जाने से पहले कंगना रणौत ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। कंगना ने तहसीन को ये भी कहा कि शो में उनकी सबसे कम भागीदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut show lockupp eviction tehseen poonawalla revealed he slept with a industrial wife on her husband request
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

एक और होगा एलिमिनेशन
'लॉक अप' में ये दूसरा जजमेंट एपिसोड था, जिसमें तहसीन पूनावाला बाहर हो चुके हैं। लेकिन कंगना के शो में आज एक और कैदी बाहर हो जाएगा। जेल से बाहर होने वाले कैदी में करणवीर बोहरा, पायर रोहतगी और शिवम शर्मा शामिल हैं। अब इन दिनों में से कोई एक कंटेस्टेंट अपना डार्क सीक्रेट बताकर जेल से बाहर होने से बच सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed